जिमी क्लिफ एक शानदार रेगे गायक और अभिनेता थे। उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। जिमी क्लिफ को मशहूर फिल्म ‘द हार्डर दे कम’ में एक्टिंग के लिए भी पहचाना जाता था।
पत्नी ने दी निधन की जानकारी
सिंगर-एक्टर जिमी क्लिफ की पत्नी ने गायक के आधिकारिक इंस्टाग्राम से आज सोमवार को एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने बताया कि जिमी क्लिफ निमोनिया बीमारी से लंबे से ग्रसित थे। इस कारण उनकी मृत्य हो गई और वो अब इस दुनिया में नहीं रहे।
फैंस का जताया आभार
इस पोस्ट में दिवंगत सिंगर-एक्टर की पत्नी ने लिखा, 'दुनिया भर में उनके सभी प्रशंसकों से निवेदन है कि कृपया जान लें कि आपका समर्थन उनके पूरे करियर में उनकी ताकत रहा है।' आगे उन्होंने अपने दिवंगत पति के सभी प्रशंसक के प्यार के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
यह खबर भी पढ़ें:
Dharmendra: ‘एक सिनेमाई युग का अंत हो गया’, राष्ट्रपति से लेकर सेलेब्स तक ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि
कौन थे जिमी क्लिफ?
जिमी क्लिफ जमैका के रहने वाले थे। बचपन से ही उनका संगीत के प्रति गहरा लगाव थे। वे अपनी किशोरावस्था में ही किंग्स्टन के उभरते संगीत जगत में शामिल हो गए और 1960 के दशक में एक ऐसे आंदोलन का नेतृत्व किया जिसमें बॉब मार्ले, टूट्स हिबर्ट और पीटर तोश जैसे भावी सितारे शामिल थे। 1970 के दशक के शुरुआती वर्षों में, उन्होंने निर्देशक पेरी हेनजेल की एक महत्वाकांक्षी फिल्म में अभिनय के प्रस्ताव को स्वीकार किया। इसमें उन्होंने रेगे संगीतकार, इवानहो इवान मार्टिन का किरदार निभाया, जो अपने करियर में गिरावट आने पर अपराध की दुनिया में चला जाता है। हेनजेल ने इस फिल्म का नाम 'द हार्डर दे कम' रखा। इसने क्लिफ को काफी पहचान दी थी। इसके अलावा जिमी के 'मेनी रिवर्स टू क्रॉस', 'यू कैन गेट इट इफ यू रियली वांट' और 'वियतनाम' जैसे गानों ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था।