अपने सरल जीवन और अनुशासन के लिए मशहूर धर्मेन्द्र ने सभी आयु वर्ग के लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “योग सभी को करना चाहिए, स्वस्थ जीवन के लिए। दिल जवां हो तो सेहत भी जवां रहती है।” धर्मेंद्र के मुताबिक, योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्म-संपर्क का मार्ग है।
यह खबर भी पढ़ें: Tushar Ghadigaonkar: मराठी एक्टर तुषार घाडीगावकर ने की खुदकुशी, दोस्त ने बताया किस बात से थे परेशान
योग दिवस के साथ-साथ धर्मेन्द्र ने विश्व संगीत दिवस पर भी अपने विचार साझा किए, जो इसी दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि संगीत और योग दोनों ही जीवन में शांति और आनंद का माध्यम हैं और इनका अभ्यास मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है।
धर्मेन्द्र के लोनावला फार्महाउस पर यह आत्मीय योग सत्र एक प्रेरणादायक उदाहरण बना, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि उम्र, अनुशासन और जुनून एक साथ कितनी खूबसूरती से निभ सकते हैं- खासतौर पर जब वे भारतीय परंपराओं जैसे योग और कला से जुड़े हों।