फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: कॉपीराइट विवाद में नयनतारा को बड़ा झटका, धनुष ने जीती जंग, अभिनेता के खिलाफ नेटफ्लिक्स की याचिका खारिज

Tue, 28 Jan 2025 04:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मद्रास उच्च न्यायालय ने नयनतारा के खिलाफ धनुष द्वारा दायर कॉपीराइट मुकदमे को खारिज करने की नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें धनुष की फिल्म के क्लिप को उनकी सहमति के बिना उनकी डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई गई थी।
विज्ञापन
नयनतारा, धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को खारिज करने की नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया है। यह मुकदमा धनुष द्वारा निर्मित तीन सेकंड की फिल्म क्लिप को नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में उनकी सहमति के बिना इस्तेमाल करने से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है मुकदमा
पिछले साल नवंबर में धनुष ने नयनतारा, उनके पति विग्नेश शिवन और उनके प्रोडक्शन हाउस राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया था। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि फिल्म निर्माताओं ने नेटफ्लिक्स ओरिजिनल नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल में धनुष की फिल्म 'नानुम राउडी धान' के दृश्यों का इस्तेमाल किया है।

मामले पर धनुष का एक्शन
धनुष की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबर फिल्म्स प्राइवेट ने भी एक याचिका दायर कर उच्च न्यायालय से लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया एलएलपी पर मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया एलएलपी मुंबई की एक संस्था है, जो भारत में नेटफ्लिक्स के कंटेंट निवेश को संभालती है।

धनुष पर अभिनेत्री का पलटवार
यह कानूनी कार्रवाई धनुष की उस चेतावनी के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में विवादित सामग्री 24 घंटे के भीतर नहीं हटाई गई तो वे कानूनी कदम उठाएंगे। वहीं, 16 नवंबर को नयनतारा ने धनुष पर कानूनी नोटिस भेजने और 10 करोड़ रुपये मांगने के लिए पलटवार किया था। शनिवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा बयान जारी किया था।
विज्ञापन

धनुष ने अनुमति देने से कर दिया था इनकार
उन्होंने आगे बताया कि हाल ही में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' के निर्माण के दौरान उन्होंने धनुष से उनकी 2015 की फिल्म नानुम राउडी धान के दृश्यों का उपयोग करने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, धनुष ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया और इसके बजाय उन्हें फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे के दृश्यों का उपयोग करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें