फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush Movie on OTT: सात साल बाद भारत में रिलीज हुई धनुष की यह फिल्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं आप?

Wed, 26 Mar 2025 02:36 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanush Movie on OTT: ‘रांझणा’ फेम अभिनेता धनुष अब फिर से भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय का जादू बिखेरते दिखेंगे। उनकी फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' अब भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। सात साल बाद भारत में स्ट्रीम हो रही यह फिल्म। जानें कहां और कब देख सकते हैं आप?
विज्ञापन
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम- @dhanushkraja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशों में धमाल मचाने के बाद अभिनेता धनुष अब भारतीय प्लेटफॉर्म पर भी नजर आएंगे। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' पूरे सात साल बाद भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेगी। इसके निर्माता ने इसे ओटीट पर भी जारी कर दिया है। जानिए कहां देख सकते आप?

विज्ञापन


कहां और कैसे देख सकते हैं फिल्म?
धनुष अभिनीत फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' में धनुष का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। यह एडवेंचर कॉमेडी फिल्म अब भारत में अहा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जो तमिल भाषा में मौजूद है। यह फिल्म धनुष की हॉलीवुड में पहली फिल्म है, जो रोमेन पुएर्तोलस के फ्रेंच उपन्यास ‘द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर हू गॉट ट्रैप्ड इन ऐन आइकिया वार्डरोब’ से प्रेरित है।

यह खबर भी पढ़ें: Disha Salian Case: मंत्री शंभूराज देसाई बोले- जो भी दोषी पाया गया बख्शा नहीं जाएगा, शिव सेना MLA से किए सवाल
विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी? 
केन स्कॉट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धनुष ने लवेश पटेल का किरदार निभाया है, जो एक जादूगर है। वह मुंबई स्थित लोगों को यह विश्वास दिलाता है कि उसके पास कई जादुई शक्तियां हैं और लवेश अपनी कहानी तीन बच्चों को सुनाता है, जो जेल जाने वाले हैं। उसी वक्त फिल्म में एक मोड़ आता हैं, जब उसकी मां की मौत हो जाती है। इसके बाद वह नकली 100 रुपये का नोट लेकर अपने खोए हुए पिता से मिलने पेरिस जाता है। इसी पर आधारित है यह कहानी। 

यह खबर भी पढ़ें: Actresses Pregnancy: सिर्फ अथिया ही नहीं इन पांच एक्ट्रेस के घर भी आई खुशखबरी; कुछ के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

फिल्म का विदेशों में कैसा रहा प्रदर्शन
धनुष अभिनीत फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' विदेशों में 30 मार्च 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धनुष के अभिनय की काफी तारीफें हुईं थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाल नहीं कर सकी, लेकिन इसने 279. 82 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म में धनुष के अलावा बेरेनिस बेजो के रूप में नेली मार्ने, बरखाद आब्दी के रूप में विराज, जेरार्ड जुगनॉट के रूप में गुस्ताव पालोर्डे, सारा-जीन लेब्रोस के रूप में रोज, हर्षद कुमार के रूप में सब्जी विक्रेता, और रोमेन प्यूर्टोलास के रूप में थॉमस ग्रेगोइरे शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें