फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष: ममूटी को कभी घमंडी समझते थे अभिनेता, दोबारा साथ काम करने पर बदली सोच; बताया क्यों हुई थी गलतफहमी?

Sun, 15 Nov 2026 11:40 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • धनुष और ममूटी 'ओम- चैप्टर 1' में नजर आने वाले हैं।
  • दोनों ने इससे पहले 'कमाथ एंड कमाथ' में साथ काम किया था।
  • बता दें कि 'ओम- चैप्टर 1' 20 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
ममूटी, धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओम- चैप्टर 1: उधिरम- द ब्लड वुड' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह दिग्गज अभिनेता ममूटी और साई पल्लवी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान धनुष ने ममूटी के साथ अपने पुराने अनुभव को याद किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक समय पर उन्हें ममूटी का व्यवहार रूखा लगा था, लेकिन अब उनके साथ वक्त बिताने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है। धनुष ने ममूटी को बेहद प्यारा, विनम्र और जमीन से जुड़ा इंसान बताया। साथ ही उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की भी जमकर तारीफ की।
Trending Videos

ममूटी और धनुष - फोटो : X
ममूटी को लेकर क्या बोले धनुष?
दरअसल, धनुष और ममूटी ने साल 2013 में आई मलयालम फिल्म 'कमाथ एंड कमाथ' में साथ काम किया था। यह धनुष की मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म थी। हालांकि, इसमें उनका कैमियो रोल था और दोनों को साथ काम करने का मौका सिर्फ दो दिनों के लिए मिला था। इसके बाद दोनों की मुलाकात सीधे अपनी नई फिल्म 'ओम' के दौरान हुई।

धनुष ने बताया कि पहली मुलाकात में उन्हें ममूटी का अंदाज कुछ अलग लगा था। लेकिन इस बार उनके साथ समय बिताने के बाद उन्हें अभिनेता को करीब से जानने का मौका मिला। धनुष के मुताबिक, ममूटी से मिलने के महज तीन दिन के अंदर ही उन्हें एहसास हो गया कि वह कितने अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा कि ममूटी का सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है और वह बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े हुए हैं।

ममूटी और धनुष - फोटो : X
ममूटी के जवाब ने धनुष को कर दिया था हैरान
धनुष ने ममूटी के मजाकिया अंदाज से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने ममूटी से पूछा, 'सर, आप कैसे हैं?' इस पर ममूटी ने सीधे जवाब देने के बजाय उनसे ही सवाल कर दिया कि उन्हें क्या लगता है, वह कैसे हैं?

धनुष ने जवाब दिया कि वह अच्छे दिख रहे हैं। इस पर ममूटी ने कहा कि अगर वह अच्छे दिख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह अच्छे ही हैं। धनुष को उनका यह जवाब काफी मजेदार लगा। इसके बाद वह ममूटी के बातचीत करने के अंदाज और उनके ह्यूमर को समझने के लिए उनके कई इंटरव्यू देखने लगे। धनुष ने ममूटी की तारीफ करते हुए कहा, 'ममूटी सर का मतलब थग लाइफ और थग लाइफ का मतलब ममूटी सर है।' 
विज्ञापन

फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' - फोटो : एक्स
कब रिलीज होगी धनुष की फिल्म
धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की फिल्म 'ओम- चैप्टर 1: उधिरम- द ब्लड वुड' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पुलिस के एक ऑपरेशन की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी शेषाचलम के जंगलों में होने वाली लाल चंदन की तस्करी और उससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म में धनुष अंडरकवर पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं, जो तस्करी के नेटवर्क में घुसकर ऑपरेशन को अंजाम देते हैं। वहीं, साई पल्लवी एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो इस मिशन का नेतृत्व करती हैं। ममूटी फिल्म में एक रहस्यमयी शख्स के किरदार में नजर आएंगे, जिसका इस अवैध कारोबार पर नियंत्रण है।
  • राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
  • फिल्म को दो हिस्सों में बनाने की योजना है और यह इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त होगी। 
  • फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर साई अभ्यंकर ने तैयार किया है।
  • पहले यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदल दी गई। 
  • अब यह फिल्म 20 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
  • फिल्म तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें