पुरानी एल्बम से दीया ने शेयर किए फोटोज
आज रविवार की छुट्टी में लगता है कि दीया मिर्जा ने अपने पुराने एल्बम का पिटारा खोला है। उन्होंने अपने एक फोटोशूट की झलकियां शेयर की हैं। खास बात है कि ये तस्वीरें 15 साल पुरानी हैं और इन्हें चर्चित फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ ने क्लिक किया। तस्वीर में प्राकृतिक नजारे हैं। पौधों की हरियाली है और सूरज की रोशनी के बीच दीया मिर्जा की मुस्कान और खूबसूरती अलग चमक बिखेर रही है।
बोलीं- 'मैं इन्हें देख हैरान होती हूं'
पोस्ट के साथ दीया मिर्जा ने कमाल का कैप्शन लिखा है। वे लिखती हैं, 'ये तस्वीरें रोहन श्रेष्ठ ने 15 साल पहले बनाई थीं। कोई फोटोशॉप नहीं, कोई AI नहीं। बस नेचुरल लाइट और एक दिल जो सच में गवाह है। मैं इन तस्वीरों को खुशी और हैरानी के साथ देखतीं हूं। एक आसानी जो मेरी जिंदगी को सच्चाई, प्रकृति, असली लोगों और असली कहानियों पर आधारित करने से आई। मुझे मेरी असली रोशनी में देखने के लिए धन्यवाद रो'।
नो मेकअप लुक में भी लूट ली महफिल
दीया मिर्जा भी फोटोज में नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। सादगी के साथ भी वे बेहद प्यारी लग रही हैं। दीया मिर्जा की तस्वीरों पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं और तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'छाया और रोशनी। एक ही दिव्य कैनवास की दो आत्माएं'। कोई उन्हें ब्यूटी क्वीन कह रहा है तो कोई उनकी नेचुरल खूबसूरती की तारीफ कर रहा है।