फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rise And Fall: तलाक के बाद धनश्री वर्मा का चहल पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘दूसरों को नीचे गिराकर अपनी इमेज क्यों…'

Tue, 09 Sep 2025 10:34 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanashree Verma: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद इन दिनों धनश्री वर्मा फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने ‘राइज एंड फॉल’ में चहल को लेकर एक बार फिर से बड़ी बात कह दी है। 

विज्ञापन
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियोग्राफर और चहल की पूर्व पत्नी धनश्री इन दिनों 'राइज एंड फॉल' रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। धनश्री एक बार फिर से चहल संग तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने इस बारे में बात की है। साथ ही कहा कि चाहती तो वो भी बेइज्जती कर सकती थी, लेकिन…। आइए जानते हैं कि कोरियोग्राफर ने क्या कहा। 

धनश्री ने कहा- इज्जत आपके हाथ में होती है

विज्ञापन

धनश्री वर्मा ने 'राइज एंड फॉल' शो के एक नए प्रोमो में चहल का बिना नाम लिए अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप शादी कर रहे हैं तो आपके पार्टनर की रिसपेक्ट भी आपके ही हाथ में होती है। चाहती तो मैं भी गलत बोल सकती थी, लेकिन वो मेरे पति थे। मैंने शादी के वक्त भी उनकी इज्जत की और अब भी करना जरूरी है क्योंकि मैं कभी उनसे शादी की थी।'
 


दूसरों को नीचे गिराकर अपनी इमेज क्यों क्लीन करनी…
आगे उन्होंने कहा, ‘अगर अपने आप को अच्छा दिखाना ही है, तो अपने काम से दिखाओ। दूसरे को नीचे गिराकर अपनी इमेज क्यों क्लीन करनी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी चीज को आपस में सुलझाना होता है उसे बाहर प्रचार करने से कुछ नहीं होता है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Manisha Koirala: नेपाल हिंसा के बीच मनीषा कोइराला का छलका दर्द, बोलीं- न्याय की मांग का जवाब गोलियों से

कब हुआ थो दोनों का तलाक?
बता दें धनश्री और युजवेंद्र चहल की मुलाकात कोरोना महामारी के दौरान हुई थी। दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी की और यह जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर रही। हालांकि, शादीशुदा जिंदगी में समय के साथ मतभेद बढ़ते गए और 2022 से दोनों अलग रहने लगे। फरवरी 2025 में कपल ने आपसी सहमति से तलाक के लिए याचिका दायर की और मार्च में उनका रिश्ता आधिकारिक रूप से खत्म हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें