नए वीडियो में क्या है?
धनश्री वर्मा के नए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह क्राप टॉप और लोअर में डांस कर रही हैं। धनश्री वर्मा के साथ दो और लोग डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए धनश्री वर्मा चेहरे से बेहतरीन एक्सप्रेशन दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए धनश्री ने लिखा है "रिहर्सल से सीधे आपकी स्क्रीन पर। आप लोगों का बहुत शुक्रिया"।
Ranveer Allahbadia: विवाद के बाद एक नई शुरूआत कर रहे रणवीर अल्लाहबादिया, लोगों से की ये खास अपील
नए वीडियो को पसंद कर रहे यूजर
धनश्री वर्मा के नए डांस वीडियो को यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर इस पर बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है "आपने अच्छा डांस किया।" एक दूसरे यूजर ने लिखा है "आप खूबसूरत हो।" कई यूजर्स ने धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के मामले को लेकर भी कमेंट किया है।
Mann Ki Baat: इस गाने में मार्शल आर्ट्स के दृश्य दिखाए जाने से खुश हुए पीएम मोदी, मन की बात में की तारीफ
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
धनश्री और युजवेंद्र का हुआ तलाक
आपको बता दें कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांसर धनश्री वर्मा की 22 दिसंबर 2020 को शादी हुई थी। दोनों के बीच पिछले साल से ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। आखिरकार 20 मार्च 2025 को दोनों का अधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। 20 मार्च को ही वकील ने इस बात की तस्दीक की। अब दोनों एक दूसरे से अलग हैं।