फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree: 'फिक्र मत करो मेरी मम्मी...', धनश्री वर्मा ने समय रैना के 'शुगर डैडी' तंज का दिया करारा जवाब

Sun, 05 Oct 2025 02:07 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanashree-Samay Raina Controversy: समय रैना के हाल ही के मजाकिया कमेंट पर अब धनश्री वर्मा ने अपना जवाब दे दिया है। उनके इस जवाब को सीधे-सीधे युजवेंद्र चहल और समय रैना की हालिया वीडियो कॉल से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
धनश्री, महवश और समय रैना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हाल ही में कॉमेडियन समय रैना और आरजे महवश का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में समय धनश्री वर्मा को बातों ही बातों में रोस्ट करते हुए नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं समय ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान का एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया जिसके कैप्शन में उन्होंने चहल को 'शुगर डैडी' बताया था। अब ये तो आप जानते ही हैं कि धनश्री वर्मा के साथ डिवोर्स हियरिंग के दौरान चहल की टी-शर्ट पर 'बी योर ओन शुगर डैडी' लिखा हुआ था। इसी के बाद अब धनश्री की ओर से भी पूरे मामले पर जवाब आया है।
विज्ञापन


धनश्री वर्मा ने दिया करारा जवाब
इस पोस्ट के वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा स्टोरी शेयर किया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन नेटिजन्स ने तुरंत इसे समय रैना के मजाक पर उनका जवाब माना। धनश्री ने अपने डॉग की एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा था- 'डोंट वरी गाइज, मेरी मम्मा का अच्छा समय चल रहा है।' इसके साथ ही उन्होंने ‘नींबू मिर्ची’ वाला जिफ लगाते हुए लिखा- 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला।'

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: OG Box Office Collection: 300 करोड़ क्लब में शामिल ‘ओजी’, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘वॉर 2’ से निकली आगे

देखते ही देखते वायरल हुआ पोस्ट 
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट आते ही लोगों ने दोनों के बीच हुई इस नोकझोंक पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने कहा कि समय रैना को निजी मुद्दों पर मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, जबकि कुछ ने इसे हंसी वाली बात बताकर नजरअंदाज किया। वहीं, कई यूजर्स ने धनश्री के आत्मविश्वास और उनके हाजिर जवाब की तारीफ भी की।



राइज एंड फॉल में नजर आ रहीं धनश्री
धनश्री वर्मा इन दिनों ओटीटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं, जिसे अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। शो में उन्होंने कई मौकों पर अपने तलाक को लेकर बातें की हैं, हालांकि उन्होंने कभी सीधे तौर पर किसी पर टिप्पणी नहीं की। दूसरी ओर, समय रैना का हालिया वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने आरजे महवश के साथ बातचीत के दौरान कई मजाकिया लेकिन तीखे कमेंट किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें