फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office: वीकडेज में भी करोड़ों कमा रही 'धमाल 4'; जानिए सातवें दिन कितना हुआ कलेक्शन?

Thu, 16 Jul 2026 10:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhamaal 4 Collection: फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज को आज शुक्रवार को सात दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसका क्या हाल है? जानिए
विज्ञापन
'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लोकप्रिय फ्रैंजाइजी की यह चौथी कड़ी कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है। शुरुआती तीन दिन इसने शानदार कलेक्शन किया। पहले सोमवार से कलेक्शन में गिरावट आनी शुरू हुई। हालांकि, अब वीकडेज में भी यह करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। जानिए आज कितने कमाए?

विज्ञापन

धमाल 4 - फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' का पिछले छह दिनों का कलेक्शन
फिल्म 'धमाल 4' ने ओपनिंग डे पर दोहरी संख्या में कमाई करते हुए 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इस फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए फिल्म का कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये रहा था। फिर चौथे दिन यानी पहले सोमवार से कलेक्शन में गिरावट शुरू हुई।
  • मंडे टेस्ट में फिल्म 'धमाल 4' ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • मंगलवार को पांचवें दिन कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये रहा।
  • कल बुधवार को इस फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
सातवें दिन कितना कलेक्शन?
'धमाल 4' की कमाई में बीते दिन के मुकाबले गिरावट देखी जा रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज गुरुवार को 5.12 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 95.12 करोड़ रुपये हो चुका है। बेशक यह हर दिन करोड़ों में कलेक्शन जुटा रही है, मगर सात दिनों में भी 100 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 200 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। 
विज्ञापन

ईविल डेड बर्न - फोटो : X
'ईविल डेड बर्न' का बॉक्स ऑफिस
अमेरिकी हॉरर फिल्म 'ईविल डेड बर्न' भी भारतीय सिनेमाघरों में लगी हुई है। कई बॉलीवुड फिल्मों के बीच सजी यह हॉलीवुड फिल्म भी दर्शकों को खींच पाने में कामयाब दिख रही है। कल छठे दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, आज गुरुवार की कमाई के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इस फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 19.30 करोड़ रुपये हो चुका है। कल शुक्रवार को बहुचर्चित हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भी रिलीज होगी। देखना होगा कि 'ईविल डेड बर्न' पर इसका क्या असर होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें