फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horizon 2: हॉलीवुड निर्देशक केविन पर स्टंटवुमन ने केस ठोका, आरोप- बिना स्क्रिप्ट शूट किया दुष्कर्म वाला सीन

Thu, 29 May 2025 01:47 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Horizon 2: हाल ही में हॉलीवुड स्टंट कलाकार डेविना लाबेला ने 'होराइजन 2' फिल्म के निर्देशक पर मुकदमा दायर किया है, जिसमें उन्हें बिना स्क्रिप्ट के दुष्कर्म वाला सीन करने के लिए कहा गया था।  

विज्ञापन
कॉस्टनर और डेविना लेबिला - फोटो : एक्स- @luisbottini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड स्टंटवुमन डेविना लाबेला ने फिल्म निर्देशक और अभिनेता केविन कॉस्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि 'होराइजन 2' फिल्म की शूटिंग के दौरान बिना किसी प्रोटोकॉल और स्क्रिप्ट के डेविना लाबेला को दुष्कर्म वाला सीन करने के लिए मजबूर किया गया था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

 

डेविना ने बताया एला हंट के साथ करना था ये सीन
मंगलवार को डेविना ने एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि यह घटना 2 मई, 2023 को यूटा सेट पर हुई, जिसमें उनके साथ गलत हुआ। आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार डेविना ने बताया कि निर्देशक कॉस्टनर ‘होराइजन 2’ फिल्म में बिना किसी स्क्रिप्ट के दुष्कर्म वाले सीन कराना चाहते थे। जिसे वो पहले एला हंट के साथ फिल्माने वाले थे, जिन्होंने  फिल्म में जूलियट की भूमिका निभाई थी। हालांकि, एला ने ये सीन करने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia: विराट के बाद तमन्ना ने लगाया इंस्टाग्राम पर इल्जाम, पूछा- अपने आप कैसे लाइक होते हैं पेज?

डेविना असुरक्षित महसूस कर रही थी
वैरायटी के रिपोर्ट के अनुसार डेविना ने बताया कि एला हंट द्वारा इस सीन के लिए इनकार करने के बाद कॉस्टनर ने स्टंटवुमेन डेविना को कास्ट किया और इस सीन को फिल्माया। आगे डेविना ने कहा, ‘उस दिन मैं असुरक्षित महसूस कर रही थी। मुझे उस सिस्टम ने धोखा दिया जिसने सुरक्षा और व्यावसायिकता का वादा किया था। मेरे साथ जो हुआ, उसने मेरे भरोसे को तोड़ दिया और हमेशा के लिए इस इंडस्ट्री में मेरे काम करने के तरीके को बदल दिया।’ इसके अलावा मुकदमे की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद डेविना लेबेला ने इन बुरे प्रभावों से निपटने के लिए कथित तौर पर थेरेपी भी ली थी। यही नहीं डेविना के वकील ने बताया कि यह मामला पुरुष-प्रधान और अश्लील हॉलीवुड मूवी प्रोडक्शन का स्पष्ट उदाहरण है।

कॉस्टनर के वकील ने बताया कि वो अच्छे मूड में थी
डेविना के इन आरोपों के बाद कॉस्टनर के वकील मार्टी सिंगर का भी बयान आया। उन्होंने कहा कि लेबेला को दृश्य समझाया गया था और एक रिहर्सल के बाद, उन्होंने अपने स्टंट समन्वयक को सहमति भी जताई। यह दर्शाता है कि वह दृश्य को फिल्माने के लिए तैयार थीं। सिंगर के अनुसार उस शाम लेबेला ने स्टंट समन्वयकों के साथ डिनर किया और कथित तौर पर अच्छे मूड में थीं और उस दौरान उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। इसके अलावा कॉस्टनर के वकील ने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद डेविना ने सभी का धन्यवाद भी किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें