फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee: पति को लंगूर कहने पर चढ़ा देवोलीना का पारा, ट्रोल्स को दे डाला करारा जवाब

Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
देवोलिना और शाहनवाज - फोटो : social media
विज्ञापन

टीवी का गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में चल रही थीं। देवोलीना ने गुपचुप तरीके से शादी करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। शादी के बाद देवोलीना अपने पति शाहनवाज शेख संग सोशल मीडिया पर खूब सारी तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। देवोलीना की तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिलता है। अब एक्ट्रेस ने पति संग कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर कुछ यूजर्स ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया, लेकिन देवोलीना भी यूजर्स को मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटीं।

विज्ञापन

देवोलिना - फोटो : social media

शादी के बाद देवोलीना और उनके पति शाहनवाज शेख वेकेशन मनाने गुजरात गए, जहां से  देवोलीना ने पति संग अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीर में देवोलीना पति शाहनवाज संग बेहद खुश नजर आ रही हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। देवोलीना की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Sidharth Kiara Wedding: शादी में सिद्धार्थ ने छुए अपनी अर्धांगिनी के पैर, कियारा ने भी पति को दिया खास तोहफा

देवोलिना - फोटो : social media

देवोलीना की इस पोस्ट पर एक तरफ तो फैंस काफी अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। कुछ यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाने की भी कोशिश की, लेकिन देवोलीना भी पीछे नहीं हटीं और मुंहतोड़ जवाब दिया। देवोलीना और शहनाज की फोटो पर कमेंट करते हुए यूजर ने कहा, ‘लंगूर के हाथ में अंगूर ऐसा हो गया।’ देवोलीना भी जवाब देने से पीछे नहीं हटी और कहा,  ‘और कलयुग में शैतान का आगमन आपके आने से हो गया।’ देवोलीना के इस अंदाज के फैंस कायल हो गए।

Pathaan: राज्यसभा में भी 'पठान' की गूंज, सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने की शाहरुख खान की जमकर तारीफ

 
विज्ञापन

देवोलिना - फोटो : social media

आपको बता दें कि देवोलीना और शहनाज ने बीते साल 14 दिसंबर को शादी की थी, इनका वेडिंग बेहद प्राइवेट रखा गया था। देवोलीना मे बेहद सादगी से शाहनवाज संग कोर्ट मैरिज की थी, जहां उनके परिवार के अलावा सिर्फ कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। अपनी शादी पर बात करते हुए देवोलीना ने बताया था कि वह शादी में फिजूलखर्ची न करके उसे समाज सेवा में लगाना चाहती हैं। उनका खुद का एक एनजीओ है, जो बूढ़े लोगों की देखभाल करता है। इसलिए वह अपने शादी के पैसे को वहां पर लगाएंगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें