फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee: सात माह के बेटे को ट्रोल करने वालों पर देवोलीना का एक्शन, साइबर क्राइम में केस दर्ज

Mon, 04 Aug 2025 02:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Devoleena Bhattacharjee Filed Cyber Crime Complaint: सात माह के बेटे जॉय को स्किन टोन की वजह से ट्रोल करने वालों पर देवोलीना ने कानूनी शिकंजा कसा है। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बेटे जॉय के साथ देवोलीना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने बीते दिनों अपने सात माह के बेटे जॉय के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उनके पोस्ट पर कुछ नेटिजन्स ने नेगेटिव कमेंट करने शुरू कर दिए। अभिनेत्री के बेटे को स्किन टोन की वजह से ट्रोल किया गया और अभद्र कमेंट किए। इस पर देवोलीना ने लीगल एक्शन किया है। उन्होंने साइबर क्राइम में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

शेयर किए नेगेटिव कमेंट्स के स्क्रीनशॉट
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नेगेटिव कमेंट्स के स्क्रीशॉट्स शेयर किए हैं। अभिनेत्री ने उन टिप्पणियों की तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं, जिनमें नन्हे जॉय के लिए नफरत भरी बातें लिखीं। बेटे के साथ हुए इस रंगभेद पर देवोलीना आगबबूला हैं। उन्होंने ट्रोल करने वालों को सबक सिखाने की ठानी है।
 

देवोलीना का दावा- 2000 से ज्यादा नेगेटिव कमेंट्स किए गए 
देवोलीना ने बेटे जॉय पर की गईं नफरत भरी टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे के बारे में 2000 से ज्यादा नेगेटिव कमेंट्स किए गए हैं। उन्होंने साइबर क्राइम इंडिया के आधिकारिक अकाउंट से हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और मदद मांगी। इसके अलावा, उन्होंने उन लोगों के साथ चैट भी शेयर कीं, जिन्होंने उनके पेज पर नफरत भरी टिप्पणियां की थीं।



विज्ञापन

मांओं को दी सीख, 'बच्चों के लिए मजबूत शील्ड बनिए'
ट्रोल करने वालों के खिलाफ देवोलीना ने जहां लीगल एक्शन लिया है, वहीं पॉजिटिव कमेंट करने वालों और प्यार जताने वालों का आभार भी जताया है। उन्होंने एक और स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, 'अब क्या कहूं...8900 करमेंट्स। इसमें अगर 200 भी नेगेटिव मान लूं, फिर भी सात हजार पॉजिटिव कमेंट्स हैं। मेरे बच्चे के लिए आपके प्यार, दुआओं और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। साथ ही सभी मांओं से गुजारिश है कि जब बात बच्चे पर आए तो उसके लिए एक मजबूत शील्ड बनिए। बहुत कुछ लिखना चाहती हूं'। एक्ट्रेस ने यह भी लिखा है कि ट्रोल्स ने उनकी शादी पर काफी नेगेटिव कमेंट किए, मगर उन्होंने इग्नोर किया। इस बार उन्होंने एक मां को आहत किया है, इग्नोर नहीं कर सकती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें