फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee: फेसबुक लाइव पर रो पड़ीं देवोलीना, लोगों से की मदद की अपील; जानें क्या है पूरा मामला?

Mon, 03 Aug 2026 07:13 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Devoleena Bhattacharjee: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे काफी इमोशनल नजर आईं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में असम बाढ़ के बारे में बात करते हुए देवोलीना अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और रोते हुए अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे असम के लिए मदद करें।

विज्ञापन


वीडियो शेयर करते हुए भावुक हुईं एक्ट्रेस
देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि असम में आई बाढ़ से उनका परिवार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

आंखों में आंसू लिए उन्होंने बताया कि उनकी मां इस वक्त नाजिरा के बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसी हुई हैं, जिससे वह काफी परेशान और बेबस महसूस कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी दादी और परिवार के बाकी लोगों के घर भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

असम बाढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

मां अभी भी बाढ़ वाले इलाके में फंसी हैं
देवोलीना ने कहा, ‘मुझे माफ कीजिए, यही वजह है कि मैं वीडियो नहीं बना पा रही थी। मुझे पता था कि मैं रो पड़ूंगी। शिवसागर और नाजिरा वही जगह है जहां मैं पली-बढ़ी हूं। मेरा जन्म वहीं हुआ, मेरी पढ़ाई-लिखाई भी वहीं हुई। दुर्भाग्य से मेरी मां अभी भी नाजिरा में फंसी हुई हैं। भगवान की कृपा से हमारा पुराना घर पूरी तरह डूबा नहीं है।’

हालांकि, उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भारी नुकसान हुआ है। उनकी दादी और बुआ के घर पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘सब कुछ खत्म हो गया है, कुछ भी नहीं बचा।’ देवोलीना ने भावुक होकर कहा, ‘जैसा कि आप वीडियो में देख रहे हैं, वहां कुछ भी नहीं बचा है।’

देवोलीना लगातार राहत कार्यों में भी मदद कर रही हैं। उनके हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी में जरूरी सामान से भरा एक ट्रक भी भेजते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन

असम में बाढ़। - फोटो : PTI
असम बाढ़ की स्थिति
पीटीआई के मुताबिक, असम सरकार ने सोमवार को इस साल की बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित 75 हजार से ज्यादा परिवारों को करीब 160 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत राशि जारी की है। इस बाढ़ में अब तक मरने वालों की संख्या 85 हो गई है, जबकि करीब 1.35 लाख लोग अभी भी इससे प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें- Ramayana: रकुल प्रीत सिंह ने क्यों चुना शूर्पणखा का किरदार, एक्ट्रेस ने एक्स पर भावुक नोट शेयर कर किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें