फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब तक मैं जिंदा हूं, हम चारों एक नहीं होंगे'; रवि मोहन ने खारिज की आरती और बेटों के साथ रियूनियन की संभावना

Mon, 03 Aug 2026 06:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Mohan On Reunion Possibility With Wife Aarti: अभिनेता रवि मोहन ने अपनी अलग रह रहीं पत्नी आरती और दोनों बेटों के साथ फिर से एक होने की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
आरती-रवि मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रवि मोहन और पत्नी आरती के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों अलग रह रहे हैं। इस बीच रवि मोहन ने आरती और अपने दोनों बेटों के साथ फिर से एक होने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह स्पष्ट किया है कि उनके जिंदा रहते तो ऐसा संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरती-रवि मोहन और दोनों बेटे - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या आरती की मां की टिप्पणी पर दी रवि ने प्रतिक्रिया?
एक्टर रवि मोहन ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी आरती रवि और अपने दोनों बेटों, आरव और अयान के साथ फिर से एक होने की किसी भी संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने कहा कि जब तक वे जिंदा हैं चारों कभी भी एक कमरे में साथ नहीं होंगे। रवि मोहन और आरती के तलाक की कार्यवाही के बीच आरती की मां सुजाता विजयकुमार की हालिया टिप्पणी से एक्टर के इस पोस्ट को जोड़कर देखा जा रहा है। 

रवि मोहन ने क्या लिखा?
रवि मोहन ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट बीते दिन फ्रेंडशिप डे के मौके पर किया था। अभिनेता ने लिखा है, 'मेरे सबसे प्यारे दोस्तों, आपको फ्रेंडशिप डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सच्चे दोस्तों की तरह मेरा साथ देने के लिए आपका शुक्रिया। यह दुख की बात है कि कुछ लोग अभी भी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जो कोर्ट की अवमानना के बराबर है। जहां तक मेरी बात है, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं। जब तक मैं जिंदा हूं, हम चारों कभी भी एक ही कमरे में साथ नहीं होंगे। हमेशा खुश रहें और अपने दोस्त सोच-समझकर चुनें'।



आरती की मां ने क्या कहा था?
रवि की ये बातें आरती रवि की मां सुजाता विजयकुमार के उस बयान के कुछ दिनों बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने रवि के उन दावों पर सार्वजनिक रूप से बात की थी कि वे अंतरिम गुजारा-भत्ते के तौर पर हर महीने 40 लाख रुपये की मांग कर रही हैं। सुजाता ने रवि के इस आरोप का भी खंडन किया कि उन्हें अपने बेटों से मिलने से रोका गया था। उन्होंने कहा, 'कोर्ट ने आपको पहले ही अपने बच्चों से मिलने की इजाजज दे दी है। कम से कम अब तो आपको उनसे मिलना चाहिए'। उन्होंने कहा कि न तो आरती और न ही उसके परिवार ने कभी रवि को बच्चों से मिलने से रोका था।

रवि मोहन ने कब किया आरती से अलग होने का एलान
बता दें कि रवि मोहन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सितंबर 2024 में पत्नी आरती से अलग होने का एलान किया था। तभी रवि मोहन ने चेन्नई फैमिली वेलफेयर कोर्ट में कानूनी तौर पर तलाक की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने कहा था कि सुलह की गुंजाइश नहीं है। वहीं, आरती ने रवि मोहन पर चीटिंग के आरोप लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें