‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई फिल्म
- बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बावजूद फिल्म ‘धुरंधर 2’ के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई।
- ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तबाही मचा दी थी और पहले दिन 123 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- वहीं इसके मुकाबले में 'टॉक्सिक' ने पहले दिन 101.10 करोड़ की कमाई की।
- ‘धुरंधर’ के बाद ‘टॉक्सिक’ इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।
यश की फिल्मों की हिंदी वर्जन में कमाई
फिल्म 'टॉक्सिक' अब तक यश की हिंदी भाषा में भी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ फिल्म 'धुरंधर 2' के बाद हिंदी वर्जन में इस साल की दूसरे सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन गई है।
यश की अबतक की फिल्मों की पहले दिन की कमाई (हिंदी वर्जन में)
- केजीएफ (2018) - 2.10 करोड़
- केजीएफ 2 (2022) - 53.95 करोड़
- टॉक्सिक (2026) - 55.40 करोड़
फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी फिल्म में अहम रोल में हैं। 'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।
ये भी पढ़ें- अल्फा ओटीटी रिलीज: आलिया भट्ट ‘अल्फा’ इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म