जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर इनफिनिटी कैसल पार्ट 1 ने दुनियाभर में धमाल मचाते हुए नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाया है। यह पहली जापानी फिल्म बन गई है जिसने वैश्विक स्तर पर 600 मिलियन डॉलर यानी करीब 50,000 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक इसका कुल कलेक्शन 606.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 50,642 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और आने वाले हफ्तों में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।