फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगा 'अरासन' का प्रोमो, साथी कलाकार के लिए जूनियर एनटीआर करेंगे ये बड़ा काम

Thu, 16 Oct 2025 09:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arasan promo: वी क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण कलाईपुली एस. थानु ने किया है, जिसे दो भागों में बनाया जाएगा। उम्मीद है कि इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
अरासन, जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल निर्देशक वेत्रिमारन और अभिनेता सिलंबरासन टीआर फिल्म 'अरासन' में एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं। सिलंबरासन की यह 49वीं फिल्म है। निर्माताओं ने जानकारी दी है कि 'अरासन' का तेलुगु में नाम 'साम्राज्यम' है। फिल्म का प्रोमो कल सुबह 10:07 बजे रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि जूनियर एनटीआर इसका अनावरण करेंगे। 
विज्ञापन

सिनेमाघरों में रिलीज होगा प्रोमो
बताया जाता है कि फिल्म के टीजर की दीपावली से पहले चुनिंदा सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग होगी। फिल्म निर्माता कलाईपुली एस. थानु ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'सिलंबरासन के लिए जूनियर एनटीआर। साम्राज्य सरहदों से पार हो गया है। अरासन का तेलुगु में साम्राज्यम नाम होगा। शक्ति और गौरव का एक राज्य! 17 अक्तूबर को सुबह 10:07 बजे इसका प्रोमो रिलीज किया जाएगा।'

जूनियर एनटीआर करते हैं सपोर्ट
एक्स पर शेयर किए गए पोस्टर में जूनियर एनटीआर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर लंबे समय से फिल्म उद्योग में अपने सहयोगियों का सपोर्ट करते रहे हैं। उन्होंने 'कंतारा चैप्टर 1' के तेलुगु संस्करण के प्री-रिलीज कार्यक्रम में शिरकत की थी।
विज्ञापन

फिल्म की संभावित कास्ट
वी क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण कलाईपुली एस. थानु ने किया है, जिसे दो भागों में बनाया जाएगा। उम्मीद है कि इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म में एंड्रिया, चंद्रा, समुथिरकानी और किशोर नजर आ सकते हैं। फिल्म एक दमदार एक्शन ड्रामा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें