दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं। उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह अनंत राधिका की प्री-वेडिंग बैश में शिरकत करने इटली पहुंचे हैं। वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शुक्रवार की रात अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुईं। अभिनेत्री ने अपनी मां के साथ डिनर का आनंद उठाया। दीपिका रेस्टोरेंट में है इसकी भनक लगते ही हमेशा की तरह पैपराजी वहां पहुंच गए और अभिनेत्री को कैमरे में कैद किया।