साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की अपकमिंग फिल्म में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। फिलहाल फिल्म का नाम ‘AA22xA6’ रखा गया है और ये एक पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित कहानी होगी, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव साबित हो सकती है।
नवंबर से दीपिका करेंगी शूटिंग
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट की शूटिंग नवंबर 2025 से शुरू करेंगी। खास बात यह है कि वो लगभग 100 दिनों तक लगातार शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। दीपिका इस फिल्म में एक योद्धा का किरदार निभाने वाली हैं, जिसके लिए उनका लुक और हथियार विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दर्शक ऐसे अवतार में दीपिका दिखेंगी जो पहले कभी पर्दे पर नहीं देखा गया। इस किरदार में भरपूर एक्शन, इमोशनल और ड्रामेटिक सीन शामिल होंगे।
अल्लू अर्जुन का ट्रिपल रोल
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अल्लू अर्जुन इसमें तीन अलग-अलग किरदार निभाने जा रहे हैं। हर किरदार की अपनी एक पहचान और लुक होगा। बताया जा रहा है कि यह फिल्म दो अलग-अलग दुनियाओं में सेट है, जिनमें से एक पैरेलल यूनिवर्स है। इसका स्केल हॉलीवुड की अवतार जैसी फिल्मों की याद दिलाएगा।
ये खबर भी पढ़ें:
Viral Video: शाहरुख के घर में डिलीवरी बॉय बनकर घुसने की कोशिश, गार्ड ने दिया तगड़ा जवाब; देखें मजेदार वीडियो
अल्लू अर्जुन इस प्रोजेक्ट को लेकर इतने गंभीर हैं कि उन्होंने अपने बाकी सभी कमिटमेंट्स किनारे रख दिए हैं और पूरी तरह से ‘AA22xA6’ पर फोकस कर रहे हैं। मेकर्स की योजना है कि फिल्म का निर्माण सितंबर 2026 तक जारी रहेगा और इसे 2027 की दूसरी छमाही में बड़े स्तर पर रिलीज़ किया जाएगा।
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन के अलावा इसमें रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
दीपिका का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण फिलहाल इंडस्ट्री की सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो अक्टूबर 2025 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने 'द इंटरन' के हिंदी रीमेक से अलग होकर सुर्खियां बटोरी थीं और अब वह प्रोडक्शन की ओर भी अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं।