दीपिका रणबीर कर सकते हैं रोमांस
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रणबीर और दीपिका के बीच रोमांटिक सीन भी होंगे। इसलिए फिल्म को सीबीएफसी से 'ए' सर्टिफिकेट मिल सकता है। खबरें ये भी हैं कि फिल्म में भंसाली कैटरीना को भी ले सकते हैं। शायद, एक खास डांस नंबर के लिए!
यह खबर भी पढ़ें: Race 4: 'रेस 4' को लेकर निर्माता ने दिया बड़ा अपडेट, बताया सैफ के अलावा फिल्म में कौन होगा एक्टर
फिल्म की कहानी के बारे में नहीं है पता
'लव एंड वॉर' ने रिलीज से पहले ही शानदार चर्चा बटोरी है क्योंकि इसमें कमाल की कास्टिंग है। फिल्म देखने वाले हमेशा संजय लीला भंसाली की फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि फिल्म की कहानी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि 'लव एंड वॉर' राज कपूर की फिल्म 'संगम' से प्रेरित है जो एक लव ट्राइएंगल थी।
यह खबर भी पढ़ें: Tony Kakkar: गाने के जरिए टोनी कक्कड़ ने समय रैना का किया सपोर्ट, कहा- 'जो अच्छे होते हैं उनसे भी...'
अगले साल मार्च में रिलीज होगी फिल्म
हम सभी जानते हैं कि रणबीर और दीपिका एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बाद में, रणबीर कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे, जो अब विक्की कौशल से शादी कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में पहले से ही रणबीर की रियल लाइफ पत्नी आलिया भट्ट हैं। 'लव एंड वार' अगले साल मार्च में रिलीज हो सकती है। उम्मीद है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काई अच्छा कमाल करेगी।