फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Race 4: 'रेस 4' को लेकर निर्माता ने दिया बड़ा अपडेट, बताया सैफ के अलावा फिल्म में कौन होगा एक्टर

Sat, 05 Apr 2025 08:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Race 4 Star Cast Update: फिल्म 'रेस 4' को लेकर निर्माता ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म में किन लोगों को लिया जाना है। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अफवाह न फैलाने की बात कही है।
विज्ञापन
पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिप्स फिल्म्स के निर्माता रमेश तौरानी ने 'रेस' फ्रैंचाइज की अगली किस्त की स्टार कास्ट के बारे में चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक आधिकारिक बयान दिया है। निर्माता ने पुष्टि की है कि 'रेस 4' के लिए स्क्रिप्टिंग चल रही है। उन्होंने साफ किया है कि इस समय एक्शन थ्रिलर के लिए केवल सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में बात चल रही है।
विज्ञापन

10 साल बाद आएगी सैफ की फिल्म
इससे पहले खबरें आई थीं कि हर्षवर्धन राने फिल्म का हिस्सा होंगे लेकिन रमेश तैरानी ने इससे इंकार किया है। अगर 'रेस 4' में सैफ अली खान और सिद्धार्श मलहोत्रा को कास्ट किया जाता है तो 'रेस 2' के बाद ये सैफ अली खान की पहली फिल्म होगी जो 10 बाद रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी के बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है।
Manoj Kumar: लोगों को प्राण में विलेन दिखा पर मनोज कुमार को चरित्र कलाकार, ‘क्रांतिवीर’ की तारीफ में ये कहा था

सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
'रेस' फ्रैंचाइज निर्माता ने दिया अपडेट
तौरानी की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है, "हम यह साफ करना चाहते हैं कि हम फिलहाल रेस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म (रेस 4) के लिए केवल सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ चर्चा कर रहे हैं। फिल्म अभी पटकथा लेखन के चरण में है।"

निर्माता ने अफवाह फैलाने वालों को चेताया
निर्माता ने लोगों से अपील की है कि वह लोग केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें। मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडिया यूजर्स से गलत कंटेट नहीं साझा करने की गुजारिश की है। अपने बयान में मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजर से आग्रह किया गया है कि वे गलत सूचना फैलाने से बचें, जब तक कि उनकी पीआर टीम आधिकारिक बयान जारी न कर दे।
Tony Kakkar: गाने के जरिए टोनी कक्कड़ ने समय रैना का किया सपोर्ट, कहा- 'जो अच्छे होते हैं उनसे भी...'
 
विज्ञापन

'रेस' फ्रैंचाइज के बारे में
आपको बता दें कि सलमान खान की 'रेस 3' (2018) लोगों का दिल जीतने में नाकाम रही है। इस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही।  इससे पहले वाली सैफ अली खान की 'रेस' और 'रेस 2' व्यावसायिक रूप से सफल रही है। आखिरकार ये फिल्म रोमांचक सस्पेंस और शानदार अभिनय की बदौलत बेहतरीन फिल्में बन गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें