फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Tijori: मुकेश भट्ट के कारण दीपक तिजोरी को नहीं मिला था लीड रोल, बोले- हीरो बनने की उम्मीद तोड़ दी थी

Sat, 31 Aug 2024 03:03 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपक तिजोरी ने बताया महेश भट्ट ने उन्हें एक फिल्म के लिए लीड अभिनेता के तौर पर साइन किया था। मगर उनके भाई मुकेश भट्ट ने ऐसा करने से मना करते हुए फिल्म का समर्थन करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
दीपक तिजोरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और निर्देशक दीपक तिजोरी को 1990 के दशक की मशहूर फिल्म 'आशिकी' और 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए जाना जाता है। तीन दशकों से से ज्यादा समय के करियर में तिजोरी ने अक्सर सहायक किरदार निभाते हुए इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी शानदार प्रतिभा के बावजूद उन्हें बॉलीवुड में एक लीड अभिनेता के रूप में पहचाने जाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

हीरो बनने की उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया

दीपक तिजोरी ने हाल ही में एक बातचीत में अपने करियर के एक महत्वपूर्ण क्षण के बारे में बताया, जिसने एक अभिनेता के रूप में उनकी क्षमताओं के बारे में उनकी धारणा बदल दी थी। उन्होंने बताया कि निर्देशक महेश भट्ट के भाई और निर्माता मुकेश भट्ट ने 'अधूरे लोग' नामक फिल्म का समर्थन करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि तिजोरी मुख्य भूमिका में थे। इस फैसले ने न केवल महेश भट्ट की फिल्म में हीरो बनने की उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया बल्कि उनके आत्मविश्वास पर भी गहरा असर डाला। 

Aditi Rao Hydari: 400 साल पुराने मंदिर में सिद्धार्थ से शादी करेंगी अदिति, बोलीं- परिवार के लिए महत्वपूर्ण है

विज्ञापन

मुकेश भट्ट ने फिल्म का समर्थन करने से कर दिया था इंकार

उन्होंने बताया, 'हमने फोटोशूट पूरा कर लिया था और यह निर्णय लिया गया था कि मैं फिल्म में मुख्य भूमिका निभाऊंगा। मगर उस समय उनके भाई मुकेश भट्ट ने कहा कि दीपक हीरो नहीं हो सकते। मैं फिल्म का समर्थन नहीं करूंगा। आप उन्हें सहायक अभिनेता के रूप में ले लो।' मुकेश भट्ट के फैसले के अनुसार महेश भट्ट ने फिल्म कैंसिल कर दी।

विज्ञापन


 
इस फिल्म में निभाया थी लीड रोल

दीपक तिजोरी ने आशुतोष गोवारिकर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'पहला नशा' में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसमें पूजा भट्ट, रवीना टंडन, परेश रावल जैसे कलाकारों ने काम किया था। साथ ही आमिर खान, राहुल रॉय, शाहरुख खान, सैफ अली खान और जूही चावला ने भी कैमियो किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में विफल रही। इससे तिजोरी की मुख्य भूमिका की तलाश में एक झटका लगा। 

Maalik: ‘स्त्री 2’ की क्रेडिट के जंग में राजकुमार राव सा सही पड़ा पत्ता, मिली टिप्स की मसाला एक्शन फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें