फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Tijori: वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ काम करेंगे दीपक तिजोरी? एक्टर ने बताई सच्चाई, बोले- ‘अनुपम खेर भी…’

Tue, 15 Jul 2025 02:38 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला, मुंबई

सार

Deepak Tijori On Sanoj Mishra: अभिनेता दीपक तिजोरी ने सनोज मिश्रा और मोनालिसा की फिल्म का हिस्सा होने के बारे में पूरी सच्चाई बताई है। जानिए क्या कुछ कहा है अभिनेता ने।
विज्ञापन
दीपक तिजोरी, मोनालिसा और सनोज मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepaktijoriteam और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक सनोज मिश्रा ने उस वक्त खूब हेडलाइंस बटोरी थीं जब उन्होंने वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर एक फिल्म बनाने का वादा किया था। हालांकि, बाद में वो विवादों में फंस गए और जेल चले गए। अब जेल से वापस आ गए हैं, लेकिन फिल्म का क्या हुआ इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सनोज की इस फिल्म में जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी के भी होने की खबरें सामने आई थीं। अब दीपक तिजोरी ने अमर उजाला से खास बातचीत में इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया है कि वो फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं।

न मैं सनोज मिश्रा से मिला और न उन्हें जानता हूं

विज्ञापन

हमने जब दीपक तिजोरी से सनोज मिश्रा की फिल्म को लेकर सवाल किया और उनसे पूछा कि क्या सनोज मिश्रा ने उनसे संपर्क किया है। इस पर दीपक तिजोरी ने कहा कि मैं सच में उन्हें जानता नहीं हूं, न ही मुझे याद है कि मैं उनसे कभी मिला हूं। जब किसी ने उनका नाम लिया, तो मैं थोड़ा हैरान रह गया। मुझे नहीं पता क्यों ऐसा हुआ, शायद कोई भ्रम रहा हो। अनुपम खेर साहब का नाम भी लिया गया। क्या कहें अब इस बारे में? 

अगर इससे किसी को फायदा मिलता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं
इस बारे में आगे बात करते हुए दीपक तिजोरी ने कहा कि हम लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी और मुझे नहीं लगता कि खेर साहब को भी इस बारे में कोई इल्म रहा होगा। लेकिन खैर, ये इंडस्ट्री है, यहां कभी-कभी ऐसा हो जाता है। अगर किसी को इससे कुछ फायदा मिलता है, तो मेरी तरफ से कोई आपत्ति नहीं है। मैं कभी इन सब बातों में पड़ा नहीं हूं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Deepak Tijori: 'मेरी आवाज अब जाकर सुनी गई', नॉमिनेशन मिलने पर खुश दीपक तिजोरी; सलमान-शाहरुख को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

सनोज मिश्रा और मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में नहीं है कोई नई अपडेट
मोनालिसा के इस साल हुए कुंभ में वायरल होने के बाद निर्देशक सनोज मिश्रा उनसे मिले थे और उन्होंने उन्हें लेकर फिल्म बनाने की बात कही थी। उसी समय ये चर्चाएं आई थीं कि दीपक तिजोरी और अनुपम खेर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। हालांकि, बाद में सनोज मिश्रा पर दुष्कर्म के आरोप लगे और उन्हें जेल तक हुई। बाद में वो जेल से बाहर भी आ गए, लेकिन फिलहाल ऐसा लगता है कि ये फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है। क्योंकि फिल्म को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें