'डेडपूल और वूल्वरिन'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। रयान रेनॉल्ड्स, ह्यू जैकमैन, एम्मा कोरिन और मुरैना बैकारिन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद थी। फिल्म में वूल्वरिन के किरदार में ह्यू जैकमैन लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों के उम्मीदों पर खरी उतरती नजर भी आ रही है। फिल्म भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं- तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है।