अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार 2' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सन ऑफ सरदार 2 के बाद अजय फिर से हल्के-फुल्के अंदाज में बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी, लेकिन पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े उम्मीद से कम रहे हैं। शुरुआती अनुमान और बुकिंग ट्रेंड्स के बावजूद फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही है। बिहार चुनाव के नतीजों की सरगर्मी के बीच फिल्म को धीमी शुरुआत ही मिली है।