बीपी सिंह का पूरा नाम बृजेंद्र पाल सिंह था। वे 77 वर्ष के थे। 27 अक्तूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 'सीआईडी' और 'आहट' जैसे चर्चित धारावाहिकों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उनके बनाए शो आज भी टीवी दर्शकों के बीच याद किए जाते हैं।
बीपी सिंह के निधन के बाद 'सीआईडी' की टीम के सदस्य उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान शो की कास्ट नजर आईं।
अभिनेता दयानंद शेट्टी ने अपने प्रिय निर्माता को श्रद्धांजलि दी।
वहीं, अभिनेता ऋषिकेश पांडे और आदित्य श्रीवास्तव भी उन्हें अंतिम सम्मान देने पहुंचे।