फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan Jariwala: दर्शन जरीवाला का CINTAA उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा, कोलकाता की महिला ने लगाया था ये गंभीर आरोप

Mon, 05 Feb 2024 01:59 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जरीवाला पर कोलकाता की एक महिला मीडिया पेशेवर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसके एक माह के बाद जरीवाला ने अपना इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
दर्शन जरीवाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दर्शन जरीवाला ने 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' के उपाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। जरीवाला पर कोलकाता की एक महिला ने रिश्ते में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसके एक माह के बाद जरीवाला ने अपना इस्तीफा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जरीवाला ने महिला के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर किया है। 
विज्ञापन

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

दरअसल, कोलकाता की एक महिला ने जरीवाला पर आरोप लगाया है कि उन्होंने गंधर्व विवाह के माध्यम से एक मंदिर में उससे शादी की इसके बाद महिला के गर्भवती होने पर उसे अपनाने से इंकार कर दिया। वहीं, इस मामले को लेकर 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' के महासचिव अभिनेता अमित बहल ने कहा, यह विवाद 'सीआईएनटीएए' की प्रतिष्ठा को प्रभावित कर रहा था, इसलिए उन्होंने 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' के सभी तीन पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह महिला हमारी सदस्य नहीं है, लेकिन हमारे कई सहकर्मी सोशल मीडिया पर उसके मित्र हैं और उससे परेशान हो रहे थे'।

12th Fail: 12वीं फेल को विक्रांत ने बताया करियर का रीस्टार्ट मोमेंट, कहा- 'तुझे कोई नहीं जानता' शब्द आज भी याद
 
विज्ञापन

कोलकाता मे जरीवाला के खिलाफ एफआईआर

मामले में महिला ने रिश्ते में धोखाधड़ी के आरोप में जरीवाला के खिलाफ कोलकाता के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक जरीवाला ने भी महिला के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। गौरतलब है कि दर्शन जरीवाला हिंदी और गुजराती फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने कई हिंदी वेब शो में भी अभिनय किया है। अपने दो दशक से अधिक के करियर में जरीवाला ने 90 से अधिक प्रोजेक्ट में काम किया। उनकी आखिरी गुजराती फिल्म कामथान दो दिन पहले ही शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Zinda Hoon Main: जब सितारों को लगानी पड़ी गुहार, जिंदा हूं मैं, मौत की फर्जी खबरों के 10 सिहरा देने वाले मामले
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें