फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: रोहित शेट्टी ने क्यों संभाली रियलिटी शो के होस्ट की कमान? गायिकी के बाद काजी ने डांस से जीता दिल

Fri, 23 Oct 2026 03:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • 'बिग बॉस 20' में इस बार वीकएंड का वार एपिसोड मजेदार होने वाला है। होस्ट के रूप में कमान रोहित शेट्टी संभालेंगे।
  • इस रियलिटी शो में काजी तौकीर ने अपनी गायिकी से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
  • अब उनकी एक और प्रतिभा देखने को मिली। अपने कमाल के डांस से उन्होंने दर्शकों को दीवाना बना लिया है।
  • हाल ही में वे ऋतिक रोशन के गाने पर शानदार अंदाज में थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
काजी तौकीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट की कमी नहीं है। अकेले काजी तौकीर ने ही माहौल जमा रखा है। अब तक तो अपनी गायिकी से उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी है। अब अपने डांस से भी वे दर्शकों को दीवाना बनाते नजर आए। नए प्रोमो में वे ऋतिक रोशन के चर्चित गाने 'एक पल का जीना' पर डांस करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

असली रॉकस्टार हैं काजी तौकीर
सामने आए प्रोमो में काजी तौकीर ने 'एक पल का जीना' गाने में उन्ही के अंदाज में डांस किया है। काजी को थिरकते देख सभी फैंस हैरान रह गए। काजी ने धमाकेदार डांस के साथ यह भी बताया कि वे ऋतिक रोशन के फैन हैं। लोगों ने काजी की तारीफ करते हुए कहा, 'आप वाकई रॉकस्टार हो बेबी'।
 

काजी तौकीर-अरिश्फा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अरिश्फा ने बनाई काजी के लिए स्पेशल रोटी
रियलिटी शो का एक और प्रोमो भी सामने आया है। इसमें अरिश्फा खान और काजी तौकीर नजर आए हैं। अरिश्फा ने काजी के लिए स्पेशल रोटी बनाई है, जिसमें 21 दिल की शेप उकेरी हैं। काजी तौकीर बताते हैं कि 21 साल पहले उन्होंने एक रियलिटी शो जीता था। तब अरिश्फा दो साल की थीं। अब वो 23 साल की हैं। मुझे जीते 21 साल हो गए। ऐसे में इन्होंने मेरे लिए यह स्पेशल रोटी बनाई है। बता दें कि काजी 'फेम गुरुकुल' की बात कर रहे हैं, जो उन्होंने साल 2005 में जीता था।
 

क्यों रोने लगे यंग डीएसए - फोटो : इंस्टाग्राम
काजी की वजह से क्यों रोए यंग डीएसए?
इसके अलावा सामने आए एक और प्रोमो में यंग डीएसए फूट-फूटकर रोते दिखे हैं। दरअसल, काजी तौकीर ने 'आने वाला पल...' गाना गाया। यह गाना उन्होंने यंग के पिता को डेडिकेट किया। यंग बोले- 'मेरे डैड का फेवरेट गाना है भाई'। गाने में यंग डीएसए इतना डूब गए कि उन्हें अपनी जिंदगी के पुराने दिन याद आ गए। परिवार का संघर्ष याद आ गया, जब इतनी गरीबी थी कि खाना भी मुश्किल था। वह दिन याद कर यंग डीएसए रोने लगे।
 
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सलमान क्यों नहीं होस्ट करेंगे यह वीकएंड का वार?
बता दें कि इस बार 'बिग बॉस 20' का वीकएंड का वार एपिसोड रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। सलमान खान अपने अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्तता के चलते इस बार होस्ट के रूप में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने खुद यह अपडेट देते हुए प्रतिभागियों से कहा 'अब मैं आपसे मिलूंगा अगले हफ्ते नहीं। कुछ पुराने कमिटमेंट के चलते मैं अगले हफ्ते यहां नहीं रहूंगा। जो भी करना है तो कर दीजिए। अगर खतरों से खेलने का शौक है तो आप लोगों को। मैं अगले हफ्ते के बाद आपसे मुलाकात करूंगा'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें