फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daisy Shah: खुद के टॉक्सिक रिलेशनशिप पर डेजी शाह ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘वो मुझपर गुस्सा होता था’

Sat, 23 Aug 2025 12:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Daisy Shah Says About Her Toxic Relationship: हाल ही में अभिनेत्री डेजी शाह ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
डेजी शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@shahdaisy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की है। जहां उन्होंने खुद के टॉक्सिक रिलेशनशिप पर खुलकर विचार प्रकट किए। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह की परेशानियों का उनको सामना करना पड़ा। चलिए जानते हैं पूरी खबर। 

पहले रिश्ते से खुश नहीं थीं डेजी शाह

विज्ञापन

अभिनेत्री डेजी शाह हाल ही में हॉटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप पर बात की। उन्होंने कहा, ‘पहले रिश्ते में चार साल तक मैंने शादी के बारे में सोचा भी नहीं था। लेकिन यह बहुत मुश्किल था और सातवें साल तक मुझे एहसास हो गया था कि मैं खुश नहीं हूं।’ 

डेजी शाह से पूछा सवाल कि कहां जा रही हो?
आगे बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, ‘दूसरे रिलेशनशिप के दौरान मुझसे पूछा जाता था कि मैं कहां जा रही हूं और पुरुषों के साथ क्यों काम कर रही हूं। सबसे अच्छी या खराब बात यह है कि वह भी उसी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है। एक बार हम एक पार्टी में थे और किसी ने पीछे से मेरा हाथ खींचकर मुझे डांस करने के लिए कहा। आप इस पर गुस्सा नहीं कर सकते। जब उसके साथ भी यही हुआ, तो उसने कहा कि मुझे समझदारी दिखानी चाहिए थी।’ हालांकि एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अपने आस-पास के रिश्तों को देखते हुए, उन्हें अभी शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: अक्षय ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, 18 साल बाद सैफ अली खान के साथ आएंगे नजर; शेयर किया वीडियो

एक नजर डेजी शाह के करियर पर
डेजी शाह ने अपने करियर की शुरुआत एक सहायक कोरियोग्राफर के रूप में की थी। फिर उन्होंने 2011 में कन्नड़ फिल्म ‘भद्रा’ से मुख्य भूमिका के रूप में शुरुआत की। इसके बाद अभिनेत्री को हिंदी में बड़ा ब्रेक 2014 में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘जय हो’ से मिला। डेजी शाह को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘रेड रूम’ में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें