फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'परिवार में मतभेद होना स्वाभाविक है', भाई अनु मलिक से बिगड़े रिश्तों पर आया अमाल मलिक के पिता का बयान

Wed, 29 Oct 2025 11:38 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal Father Dabbu Malik on Anu Malik: 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे अमाल मलिक ने कुछ समय पहले शो में चाचा अनु मलिक पर उनके पिता से क्रेडिट चुराने का आरोप लगाया था। अब पिता डब्बू मलिक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
अमाल मलिक- डब्बू मलिक-अनु मलिक - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की संगीत दुनिया में मलिक परिवार का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं। इस परिवार ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार धुनें दीं- अनू मलिक, डब्बू मलिक और अब अगली पीढ़ी में अमाल मलिक और अरमान मलिक। लेकिन हाल के वर्षों में इस परिवार के भीतर तनाव और मतभेदों की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती रही हैं। अब इस पूरे मामले पर संगीतकार डब्बू मलिक ने खुलकर बात की है। उन्होंने न सिर्फ अपने बेटे अमाल मलिक के 'बिग बॉस 19' में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी, बल्कि अपने परिवार में चल रहे मतभेदों पर भी बेबाकी से राय रखी।

विज्ञापन
Trending Videos

डब्बू मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
अमाल मलिक पर बोले पिता डब्बू मलिक
'बॉलीवुड बबल' के साथ इंटरव्यू में डब्बू मलिक ने बताया कि जब उन्होंने सुना कि अमाल बिग बॉस 19 में जा रहे हैं, तो उन्हें एक पिता के तौर पर थोड़ी चिंता जरूर हुई। उन्होंने कहा कि यह शो आसान नहीं होता, इसमें हर दिन मानसिक और भावनात्मक रूप से खुद को संभालना पड़ता है। उन्होंने कहा, 'बिग बॉस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां इंसान का असली चेहरा सामने आता है। कैमरे के सामने सब कुछ पारदर्शी होता है और यही बात इसे कठिन बनाती है। लेकिन अमाल को मैं बचपन से जानता हूं- वह ईमानदार, सेंसिटिव और बेहद स्ट्रेटफॉरवर्ड है। इसलिए मुझे भरोसा है कि वह इस माहौल में भी अपनी सच्चाई से जीत हासिल करेगा।'

यह खबर भी पढ़ें: 'किंग' से लीक हुआ शाहरुख खान का तलवारबाजी वाला सीन? सामने आई सच्चाई, जानें क्या है पूरा मामला

 

अमाल मलिक और उनके पिता डब्बू मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@daboomalik
‘कहानियां पुरानी होती हैं, पर असर रहता है’
परिवार में आई दरारों पर बात करते हुए डब्बू मलिक ने बहुत परिपक्व अंदाज में कहा कि हर घर में कुछ बातें ऐसी होती हैं जो वक्त के साथ पीछे छूट जानी चाहिए, लेकिन बच्चों के मन में उनका असर बना रह जाता है। उन्होंने कहा, 'जब बच्चे बड़े होते हैं, तो वो अपने माता-पिता के संघर्ष और फैसलों को अलग नजरिए से देखने लगते हैं। वो अपने मन में कहानियां बनाते हैं, जो कभी-कभी सच्चाई से अलग भी होती हैं। हमें समझना चाहिए कि हर पीढ़ी अपनी सोच लेकर आती है। हम जो बीते कल में भूल चुके होते हैं, वो आने वाली पीढ़ी के लिए एक सबक या भावना बन जाती है।'

 
विज्ञापन

अमाल मलिक और उनके पिता डब्बू मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @daboomalik
‘ना किसी से शिकायत, ना किसी से नाराजगी’
डब्बू मलिक ने बड़ी सहजता से कहा कि उन्होंने अपने जीवन में शिकायत करना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं किसी के बारे में नेगेटिव बात नहीं करना चाहता- ना अपने भाई अनू मलिक के बारे में, ना अपने बच्चों के बारे में और ना ही दुनिया के बारे में। मैं बस यही मानता हूं कि ज़िंदगी खूबसूरत है। इसे मुस्कुराहट और प्यार से जियो। जो वक्त हमारे पास है, उसमें दूसरों के लिए पॉजिटिविटी फैलाना ही असली काम है।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि परिवार में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन एक कलाकार के रूप में सबसे बड़ी जीत यही है कि इंसान अपने मन को शांत रखे और दूसरों के लिए शुभभावना रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें