‘डब्बा कार्टेल’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फेम अभिनेत्री अंजलि आनंद ने हाल ही में बचपन में अपने साथ हुए कुछ दर्दनाक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक डांस टीचर ने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया और कैसे उनके पहले बॉयफ्रेंड ने उन्हें बचाया।
बचपन के दर्दनाक अनुभवों को किया साझा
अंजलि ने अपने बचपन के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उनका एक डांस टीचर था, जिसने उन्हें परिवार बनाने की कोशिश की। अंजलि ने बताया कि उस टीचर ने उनके साथ हर चीज करने की कोशिश की। हाउटरफ्लाई से बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। मैं आठ साल की थी। मेरे पिताजी के गुजर जाने के ठीक बाद उसने कहा मैं तुम्हारा पिता हूं और मैंने उनकी बात पर विश्वास कर लिया, क्योंकि मुझे इससे बेहतर कुछ नहीं पता था। फिर उन्होंने बहुत धीरे-धीरे शुरू किया। उन्होंने मेरे होंठों पर किस किया और कहा, यह वही है जो पिता करते हैं। मुझे पता ही नहीं था कि पिता-बेटी का रिश्ता कैसा होता है।”
यह खबर भी पढ़ें:
Vikrant Massey: '12वीं फेल' के बाद कई किरदारों से निखरे विक्रांत, टॉप एक्टर बनने के बावजूद रहा इस बात का मलाल
डांस टीचर ने लगाई बंदिश
अभिनेत्री ने आगे कहा कि यह कई वर्षों तक चलता रहा और डांस टीचर ने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, "वह मुझे अपने बाल खुले नहीं रखने देता था। वह मुझे लड़कियों के कपड़े नहीं पहनने देता था, वह मुझे अपनी पुरानी टी-शर्ट पहनाता था ताकि मैं दूसरों को आकर्षक न दिखूं। जब मेरी बहन की शादी हुई और मेरे पिता के सबसे अच्छे दोस्त का बेटा शादी में आया, तो उसे मुझ पर क्रश हो गया और उसने मुझसे बात करनी शुरू कर दी। तब मुझे पता चला कि क्या नॉर्मल है।” अभिनेत्री ने कहा कि डांस टीचर ने उन्हें लड़के से बात करते हुए पकड़ लिया। वह अभिनेत्री के स्कूल के बाहर उन्हें लेने के लिए इंतजार करता था। अभिनेत्री ने याद करते हुए कहा कि यह सब उनके साथ आठ साल की उम्र से 14 साल की उम्र तक चलता रहा। अंत में उनके पहले बॉयफ्रेंड ने उन्हें इससे बचने में मदद की। इसके लिए उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का शुक्रिया भी अदा किया।
यह खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: सलमान खान को अगला लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी, बांद्रा के ईद मिलन समारोहों से निकली ये बात
अंजलि आनंद का वर्क फ्रंट
अंजलि आनंद के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘डब्बा कार्टेल’ में देखा गया था। इस शो में शबाना आजमी, शालिनी पांडे और ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में नजर आईं। उनके आगामी कार्य की बात करें तो वह ‘बन टिक्की’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभय देओल, शबाना आजमी, जीनत अमान और नुसरत भरुचा जैसे कलाकार शामिल हैं।