सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ ने उनके फैंस को काफी निराश किया है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों का दुख साफ झलकता है। इस फिल्म के रिलीज के बाद उनके फैंस सलमान खान से कह रहे हैं कि उन्हें एक सही स्क्रिप्ट और निर्देशक चुनने की जरूरत है।
फैंस ने दी सलाह
बुधवार को सलमान खान ने अपने आगामी टूर ‘द बॉलीवुड बिग वन’ को लेकर पोस्ट किया, तो प्रशंसकों ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें सलाह देनी शुरू कर दी। यूजर्स ने कहा कि उन्हें ये सब छोड़ देना चाहिए और अच्छी फिल्में करनी चाहिए।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: संवाद बनेगा हकीकत, पीएम सीएम का तो पता नहीं, लेकिन इतनी पॉपुलरिटी तो है कि एमपी एमएलए बन सकता हूं
यूजर्स ने क्या रिएक्शन दिए?
सलमान ने अपने आगामी टूर का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "4 मई (मैनचेस्टर) और 5 मई (लंदन) में एक शानदार लाइनअप के साथ ‘बॉलीवुड बिग वन’ में मुझे लाइव देखें। टिकट सेल पर हैं!" पोस्ट पर यूजर्स और फैंस ने अभिनेता को जवाब देते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, "भाई ये सब छोड़ो फैंस की सुनो प्लीज कोई अच्छा निर्देशक चुनें जो आपको बेहतर तरीके से पेश करना जानता हो। सिकंदर आपके स्टारडम की वजह से बिजनेस कर रहा है… कृपया समझें।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “भाई ऐसे टूर में समय बर्बाद मत करो।” एक और प्रशंसक ने लिखा, “भाई सारी चीजों को छोड़ो और आराम करो अपनी सेहत पर ध्यान दो प्लीज और आराम से रिलैक्स होकर थोड़ा सोच समझ कर कोई स्क्रिप्ट चुना करो प्लीज।” नीचे देखें रिएक्शन:
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Sikandar: मुंबई के थियेटर्स से इसलिए हटाई गई 'सिकंदर', लगा दी गई 'द डिप्लोमैट' और 'एल2: एम्पुरान'
'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। 26 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत करने वाली फिल्म ने चार दिनों में 84.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में लगातार तेजी के साथ गिरावट जारी है।