फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: इस मामले में खुद को लालची मानती हैं शबाना आजमी, कहा- मुझे कोई हिचकिचाहट नहीं है…

Tue, 04 Mar 2025 09:24 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi: अभिनेत्री शबाना आजमी एक बातचीत में साझा किया कि वह निर्देशकों से काम मांगने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करती हैं। उन्होंने इस मामले में खुद को लालची बताया है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा?
 
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी की वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ रिलीज हुई। इस सीरीज में उनके अलावा अंजलि आनंद, ज्योतिका और शालिनी पांडे ने भी अहम भूमिका निभाई है। सीरीज में अभिनेत्री के अभिनय की सराहना हो रही है। इस बीच शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू में अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही उन्होंने खुद को लालची अभिनेत्री भी बताया। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

विज्ञापन

खुद को बताया लालची अभिनेत्री
शबाना आजमी ने हाल ही में बॉलीवुड बबल से बातचीत में अपने पेश की वास्तविकता के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान पुरुष और महिला कलाकारों के वेतन में अंतर और खुद के फेम को मैनेज करने पर भी उन्होंने बेझिझक अपनी राय रखी। शबाना ने बिना किसी हिचक के साझा किया कि वह एक लालची अभिनेत्री हैं, जो निर्देशकों से काम मांगने में संकोच नहीं करती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "निश्चित रूप से, मुझे किसी निर्देशक से संपर्क करने और यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है, 'आप मुझे कब कास्ट करेंगे? आप मुझे क्यों नहीं कास्ट करेंगे? यदि आप नहीं करते हैं, तो मैं आपके घर के बाहर धरना करूंगी।' मैं तब तक धरना दूंगी जब तक कि वह तंग आकर यह ना कहें, 'ठीक है, चलो इसे कास्ट करते हैं।' मुझे कोई समस्या नहीं है मुझे इतना आत्मविश्वास है।" 


यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: सोमवार को ‘छावा’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे; लाखों में सिमटी ‘क्रेजी’

विज्ञापन


अनु मलिक की कहानी की साझा
इस दौरान उन्होंने एक घटना को भी याद किया जब अनु मलिक ने एक प्रोजेक्ट पर सहयोग करने के लिए उमेश मेहरा का पीछा किया था। उन्होंने काम मांगने में अपना आत्मविश्वास दिखाने के लिए यह कहानी शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें भूमिकाओं के लिए निर्देशकों से संपर्क करने में कोई संदेह नहीं है। 


यह खबर भी पढ़ें: South-Bollywood Release: मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये बॉलीवुड-टॉलीवुड की फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट 

‘डब्बा कार्टेल’ स्टार कास्ट
'डब्बा कार्टेल' का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है। इस सीरीज का प्रीमियर 28 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर हुआ। इस सीरीज को शिबानी अख्तर, विष्णु मेनन, गौरव कपूर और आकांक्षा सेडा ने बनाया है। इसमें शबाना आजमी, गजराज राव, ज्योतिका, निमिषा सजयन, शालिनी पांडे, अंजलि आनंद, साईं ताम्हणकर, जीशु सेनगुप्ता, लिलेट दुबे और भूपेंद्र सिंह जादावत जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें