Daaku Maharaaj: नंदमुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल की फिल्म 'डाकू महाराज' का ट्रेलर यूएसए में प्री-रिलीज इवेंट में जारी होगा। वहीं, अब निर्माताओं ने भारत में इसकी रिलीज के समय के बारे में जानकारी दी।
साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डाकू महाराज' के लिए कमर कस रहे हैं। यह अभिनेता की 109वीं फिल्म है। फैंस के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माता लगातार 'डाकू महाराज' से जुड़ी नई जानकारियां और झलकियां साझा कर रहे हैं। फिल्म के तीन गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। वहीं, अब निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
फिल्म का ट्रेलर लॉन्च
फिल्म के निर्माताओं ने 'डाकू महाराज' के ट्रेलर की रिलीज के समय के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। ताजा अपडेट यह है कि डाकू महाराज का थिएट्रिकल ट्रेलर कल यूएसए प्री-रिलीज इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय मानक समय के अनुसार, ट्रेलर 5 जनवरी के सुबह 8:39 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। ट्रेलर से फैंस को फिल्म की कहानी के बारे में कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद है। Daaku Maharaaj: 30 साल की उर्वशी के साथ थिरकने पर ट्रोल हुए 64 साल के NBK; यूजर्स बोले- इतने वल्गर स्टेप क्यों
फिल्म के कलाकार और रिलीज डेट
'डाकू महाराज' में बॉबी देओल और रवि किशन खलनायक की भूमिकाओं में नजर आएगी। फिल्म में जिन अन्य सितारों को कास्ट किया गया है, उनमें उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ शामिल हैं। फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है, जबकि इसे बॉबी कोल्ली ने लिखा और निर्देशित किया है। 'डाकू महाराज' 12 जनवरी 2025 को स्क्रीन पर आएगी। Daaku Maharaaj: इस दिन धमाल मचाएगा 'डाकू महाराज' का तीसरा गाना, नंदमुरी बालकृष्ण-उर्वशी रौतेला का पोस्टर जारी