फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Criminal Justice X Review: मात्र 3 एपिसोड देखकर भड़के यूजर्स, जानें कैसी है पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस 4

Thu, 29 May 2025 02:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Criminal Justice Season 4 X Review: क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4  सीरीज रिलीज हो गई है। इंटरनेट यूजर्स कहानी और पंकज त्रिपाठी की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में कई यूजर्स इस बात से निराश हैं कि सीजन के सिर्फ तीन ही एपिसोड क्यों रिलीज किए गए?
विज्ञापन
क्रिमिनल जस्टिस - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का चौथा एपिसोड रिलीज हो गया है। सीरीज में पंकज त्रिपाठी वकील माधव मिश्रा के रूप में वापसी की है। सीरीज में उन्होंने अपनी खुद की कंपनी- माधव मिश्रा एंड एसोसिएशन शुरू की है। इस बार, वह एक महिला की हत्या का मामला सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं। रोशिनी (आशा नेगी), एक नर्स जिसका सर्जन डॉ. राज नागपाल (मोहम्मद जीशान अय्यूब) के साथ संबंध है, की हत्या हो जाती है। नागपाल और उनकी पत्नी अंजू (सुरवीन चावला) को गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसके बाद जो ड्रामा होता है, वह कहानी का सार है।

विज्ञापन

तीनों एपिसोड को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
तीनों एपिसोड को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लोग कहानी की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स पंकज त्रिपाठी के अभिनय की भी तारीफ कर रहे हैं। लेखक हरमन वडाला, संदीप जैन और समीर मिश्रा ने मनोरंजक सीरीज तैयार की है। लीड रोल के दमदार अभिनय ने कहानी को बहुत अच्छा बना दिया है। दर्शक सीरीज से काफी जुड़ रहे हैं। ऐसे में कई यूजर्स इस बात से निराश हैं कि सीरीज के सिर्फ तीन ही एपिसोड क्यों रिलीज किए गए?

क्रिमिनल जस्टिस - फोटो : यूट्यूब
तीन एपिसोड रिलीज होने पर निराश हुए यूजर्स
'क्रिमिनल जस्टिस जीजन 4' के सिर्फ तीन एपिसोड रिलीज किए जाने पर एक यूजर ने कहा 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के केवल तीन एपिसोड रिलीज हुए। मैं उत्साहित था लेकिन अब जब सारे एपिसोड आ जाएंगे तब देखेंगे।' 
एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'सिर्फ 3 एपिसोड? यह परेशान करने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी पंकज त्रिपाठी रोल में जमे हैं। उत्साह बढ़ता जा रहा है।' 

एक यूजर ने लिखा है 'आप लोग क्यों चाहते हैं कि आपका प्लेटफॉर्म सब्सक्राइबर खो दे? आप क्रिमिनल जस्टिस जैसे शो को फ्लॉप क्यों करना चाहते हैं? 
आप कुछ एपिसोड रिलीज करके खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब तक, आपने इस तरह से जो भी शो रिलीज किया है, वह फ्लॉप रहा है।'

एक और यूजर ने परेशान होते हुए लिखा है 'ये हॉटस्टार वाले किश्तों में एपिसोड क्यों निकालते हैं?'
विज्ञापन

'क्रिमिनिल जस्टिस सीजन 4' की टैगलाइन 'ए फैमिली मैटर' है। इसके पहले तीन एपिसोड को काफी सराहा गया है। दर्शकों ने सीरीज की कहानी की तारीफ की है और पंकज त्रिपाठी के अभिनय की तारीफी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें