फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Criminal Justice 4: इस बार होंगे सच के तीन पहलू, कैसे सुलझाएंगे माधव मिश्रा? क्रिमिनल जस्टिस 4 का ट्रेलर रिलीज

Wed, 14 May 2025 04:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Criminal Justice 4 Trailer Release: सस्पेंस, थ्रिलर से भरी मर्डर मिस्ट्री सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के चौथे सीजन का ट्रेलर आज जारी हो गया है। जानिए इस बार माधव मिश्रा के सामने होंगी क्या नई चुनौतियां।
विज्ञापन
क्रिमिनल जस्टिस 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंकज त्रिपाठी एक बार फिर माधव मिश्रा के किरदार में वापस लौट रहे हैं। क्योंकि जियो हॉटस्टार के शो ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन वापस आ रहा है। सीरीज का ट्रेलर आज जारी हो गया है। इस बार माधव मिश्रा फिर से एक मर्डर की मिस्ट्री सुलझाते नजर आ रहे हैं। इस बार सीरीज में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एंगल भी जोड़ा गया है। एक हत्या, दो आरोपी और तीन-तरफा मुकदमा को दिखाती इस सीरीज के ट्रेलर के सामने आने के बाद फैंस शो के लिए काफी उत्साहित हैं।

इस बार माधव मिश्रा का है डबल मुकाबला

विज्ञापन

दो मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि माधव मिश्रा के पास इस बार एक हाई प्रोफाइल केस आया हुआ है। जिसमें डॉक्टर राज नागपाल पर उनकी गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप है। अपने पति को बचाने के लिए राज नागपाल की पत्नी अंजू नागपाल मशहूर वकील माधव मिश्रा के पास पहुंचती है। हालांकि, फिर कैसे अंजू नागपाल खुद एक आरोपी बन जाती हैं और वो अपना एक अलग वकील करती हैं। इस तरह से एक केस में दो आरोपी हैं और तीन वकील हैं। यहां से कहानी आगे बढ़ती है और एक जबरदस्त सस्पेंस भरा कोर्ट रूम ड्रामा शुरू होता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Kapkapiii Trailer: 'आत्मा जी, दर्शन दो ना...', श्रेयस और तुषार की हॉरर-कॉमेडी ‘कंपकंपी’ का ट्रेलर रिलीज

जीशान अय्यूब की हुई है एंट्री

विज्ञापन

क्रिमिनल जस्टिस के चौथे सीजन में पंकज त्रिपाठी के साथ जीशान अय्यूब की एंट्री हुई है। इसके अलावा श्वेता बसु प्रसाद, मीता वशिष्ठ, सुरवीन चावला, आशा नेगी, खुशबू अत्रे, बरखा सिंह और आत्म प्रकाश मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: Gaurav Gupta: ‘कोचर को हमेशा मंच की जरूरत नहीं होती’, कान में हैली बेरी की ड्रेस रिजेक्ट होने पर बोले डिजाइनर

29 मई से स्ट्रीम होगी सीरीज
रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन 29 मई से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा। इसे बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया गया है। अब तक क्रिमिनल जस्टिस के तीन सीजन आ चुके हैं। ऐसे में अब चौथे सीजन को लेकर दर्शकों में और अधिक उत्सुकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें