अनिरुद्ध और काव्या मारन साथ दिखे
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
व्लॉगर के वीडियो में कैद हुआ रूमर्ड कपल
अनिरुद्ध रविचंदर को काव्या मारन के साथ न्यूयॉर्क में साथ घूमते हुए देखा गया। दोनों दूरी बनाकर आगे पीछे चल रहे थे। जब दोनों साथ थे तो एक यूके का व्लॉगर अपना व्लॉग बना रहा था। इसके ही व्लॉग वीडियो में अनिरुद्ध और काव्या साथ नजर आए। काव्या एक जाने-माने टीवी चैनल की ओनर हैं। पहले भी दोनों का नाम साथ जुड़ चुका है।
ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: रजनीकांत की 'कुली' में काम करना आमिर खान की सबसे बड़ी गलती? टीम ने मामले पर तोड़ी चुप्पी
शादी की अफवाह पर क्यो बोले थे अनिरुद्ध
कुछ महीने पहले जब काव्या मारन के साथ ही अनिरुद्ध की शादी की अफवाह उड़ी तो कंपोजर ने रिएक्शन दिया था। एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा था, ‘शादी? आप लोग शांत हो जाइए। प्लीज अफवाहें फैलाना बंद कीजिए।’ इस जवाब के बाद शादी की अफवाहों को विराम मिल गया। लेकिन अब अनिरुद्ध और काव्या मारन का वीडियो साथ में वायरल हो गया है, जिससे साफ है कि दोनों डेट तो कर ही रहे हैं।