फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडस्ट्री ने मेरे पति को नजरअंदाज किया’, फराह खान ने बताया क्यों उनसे नाराज हो गए उनके कुछ दोस्त

Thu, 13 Nov 2025 12:25 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan On Her Marriage & Industry: अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर फराह खान ने अब इंडस्ट्री को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि क्यों इंडस्ट्री ने उनके पति को उनके आगे इग्नोर किया।
विज्ञापन
फराह खान और शिरीष कुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। अक्सर फराह अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब फराह ने अपने पति शिरीष कुंदर के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि कई बार उनकी ये ईमानदारी और खुलकर बात करना, उनके लिए मुश्किलें भी खड़ी कर देता है।

मैं कुछ दोस्तों को नाराज कर देती हूं

विज्ञापन

फराह अपनी करीबी दोस्त और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के यूट्यूब शो ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में पहुंचीं। इस पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान फराह ने कहा कि कभी-कभी मैं अपने कुछ दोस्तों को नाराज कर देती हूं और जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि मुझे उन्हें हर समय सच बताने की जरूरत नहीं है। कुछ दोस्त खासकर जो फिल्मों में हैं, थोड़े नखरेबाज हो गए हैं।

लोग सिर्फ मुझसे बात करते थे, पति से नहीं
बातचीत के दौरान फराह ने अपने और पति शिरीष कुंदर के रिश्ते को लेकर भी बात की। निर्देशक ने कहा कि शुरुआत में यह बहुत चुनौतीपूर्ण था। जब मैं उन्हें अपने बारे में खुलकर बात करने के लिए मजबूर करती थी, तो हमारे बीच बहुत झगड़े होते थे। फराह ने माना कि चूंकि वह अपने पति से ज्यादा कामयाब हैं, इसलिए लोग अक्सर सार्वजनिक जगहों पर शिरीष को नजरअंदाज कर देते थे। इससे उनके लिए चीजें थोड़ी मुश्किल हो जाती थीं।

विज्ञापन

फराह ने कहा कि सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं, दुनिया भी ऐसे लोगों से भरी है, इसलिए वो हमेशा उस व्यक्ति पर ध्यान देते हैं, जो उस समय ज्यादा कामयाब होता है। यही कारण है कि लोग सिर्फ मुझसे बात करते हैं और मेरे पति को नजरअंदाज करते हैं। मुझे यह पसंद नहीं था और उन्हें भी नहीं। इसलिए एक समय के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि अगर आपको ऐसे लोगों के साथ खुलकर बात करने में असहजता महसूस होती है, तो मत आइए। मैं चाहती हूं कि वह खुश और शांत रहें।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘धर्मेंद्र जी का स्वास्थ्य हमारे लिए चिंता का विषय’, हेमा मालिनी ने दिया हेल्थ अपडेट; बोलीं- प्रार्थना करें

हमें रेड कार्पेट पर हाथ थामने की जरूरत नहीं
अपने और शिरीष कुंदर के रिश्ते निजी रखने पर फराह ने कहा कि हम जानते हैं कि हम अपनी शादी में सुरक्षित हैं और हमें रेड कार्पेट पर हाथ थामने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी, मुझे लगता है कि रेड कार्पेट पर जितने ज्यादा लोग हाथ थामे हुए हैं, कुछ तो चल रहा है। फराह खान ने साल 2004 में निर्देशक शिरीष कुंदर से शादी की थी। इसके बाद साल 2008 में कपल ने अपने ट्रिप्लेट बच्चों का स्वागत किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें