1950 और 60 के दशक की चहेती आवाज
कोनी फ्रांसिस का सिंगिंग करियर 1957 से 1964 तक अपने सुनहरे दौर में था। उस समय जब रॉक एन रोल म्यूजिक का क्रेज तेजी से बढ़ रहा था, तब कोनी ने अपनी मधुर और दिल को छू लेने वाली आवाज से फैंस के दिलों में खास जगह बना ली। वो उस समय की पहली सफल महिला गायिकाओं में से एक थीं, जिनके गाने लगातार टॉप म्यूजिक चार्ट्स में बने रहते थे।
करियर की शुरुआत
उनके करियर की शुरुआत 'हूज सॉरी नाउ?' जैसे सुपरहिट गाने से हुई, जो रातोंरात वायरल हो गया था। इसके बाद ‘द हार्ट हेज ए माइंड ऑफ इट्स ओन’ और ‘डोन्ट ब्रेक द हार्ट डेट लव्स यू' जैसे गानों ने उनकी पहचान को और मजबूत किया। उनकी गायकी की खासियत थी उसमें छुपे इमोशन्स और दर्द, जो हर पीढ़ी के दर्शकों को आकर्षित करती रही।
ये खबर भी पढ़ें:
मानुषी छिल्लर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, यूजर बोले- ‘लुकिंग जस्ट वॉओ'
अभिनेय में भी दिखाया हुनर
कोनी फ्रांसिस सिर्फ मंच और रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग से भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने 'वेयर द बॉयज आर' और 'फॉलो द बॉयज' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में उन्होंने जिस आत्मविश्वास और सरलता के साथ अभिनय किया, उसने उन्हें उस समय की युवा पीढ़ी की आइकन और फैशन रोल मॉडल बना दिया।
संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति
कोनी फ्रांसिस सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, बल्कि एक युग थीं। उन्होंने न सिर्फ अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री को नई दिशा दी, बल्कि दुनिया में अपनी आवाज से पहचान बनाई। संगीत का उनका सफर भी काफी इस्पायरिंग रहा।