फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhil Marar: राष्ट्रविरोधी टिप्पणी करने पर मलयालम टीवी स्टार के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 14 May 2025 12:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malayalam TV Star: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करना मलयालम टीवी स्टार अखिल मरार को महंगा पड़ गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
अखिल मरार - फोटो : इंस्टाग्राम-@akhilmarar1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम टीवी स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अखिल मरार मुश्किलों में फंस गए हैं। अखिल के खिलाफ सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कथित रूप से राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। ये मामला केरल पुलिस ने दर्ज किया है। जिसकी जानकारी खुद पुलिस की ओर से दी गई है।

इस धारा में दर्ज हुआ मामला

विज्ञापन

कोट्टारक्कारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत अखिल मरार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो गैर-जमानती है। धारा 152 भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले बयान या कामों से संबंधित है।

यह खबर भी पढ़ें: Robert Benton Death: ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता रॉबर्ट बेंटन का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन

टीवी स्टार के खिलाफ ये मामला कोट्टाराक्कारा के स्थानीय भाजपा नेता अनीश किझाक्केकारा की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि अखिल मरार का एक वीडियो, जो ऑनलाइन शेयर किया गया था, उसमें ऐसे बयान थे जो राष्ट्र के खिलाफ हैं। इसलिए उन पर राष्ट्रविरोधी बयान देने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया जाए।

यह खबर भी पढ़ें: 15 तस्वीरों में देखे 78वें कान फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी

पुलिस कर रही जांच
अब पुलिस शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से कहा गया कि चूंकि वीडियो हटा दिया गया है, इसलिए आगे की कार्यवाही करने से पहले वीडियो को फिर से हासिल किया जाएगा और उसको जानने के बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें