दूसरा दिन होगा यादगार
दूसरे दिन कलाकार अपने हास्य कौशल से समापम को यादगार बनाएंगे। सबसे पहले हर्ष गुजराल की कहानी मंच तैयार करेगी। बिस्वा कल्याण रथ की बातें और गुरलीन पन्नू का हास्य दिलचस्पी बढ़ाएगा। कौशतुभ अग्रवाल का हास्य, आशीष सोलंकी और ओंकार यादव की अनूठी आवाज, रोहन गुजराल की कहानी कहने की कला और पुनीत पनिया की व्यंग्यात्मक बुद्धि, महोत्सव के दूसरे दिन को हंसी से भर देंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Pakistani Artist: फवाद खान और आतिफ असलम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्रवाई, पहलगाम हमले के बाद लिया गया फैसला
हर पीढ़ी के लोगों को हंसाना चाहते हैं
ईवीए लाइव के संस्थापक दीपक चौधरी कहते हैं कॉमेडी मिक्सटेप के लिए हमारा विजन एक ऐसा समावेशी अभयारण्य बनाना है, जहां हंसी सभी सीमाओं को पार कर जाए। हम छोटे से बड़ों सबको एकजुट करना चाहते हैं। इससे सभी को एक साथ हंसने का मौका मिलेगा।
मिडास इवेंट्स के संस्थापक दीपक पवार कहते हैं, हम विभाजन को पाटने और संबंधों को बढ़ावा देने की कॉमेडी की ताकत में यकीन रखते हैं। कॉमेडी मिक्सटेप इस क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करता है। हम लाइव मनोरंजन की सीमाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Sonam Kapoor: कभी कॉलेज नहीं गईं सोनम कपूर, अब बच्चे के लिए कर रहीं ये बड़ा काम