फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: अब कॉमेडियन विपुल गोयल ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद पर उड़ाया मजाक, बोले- आपको तो मजा आया

Mon, 24 Feb 2025 06:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया टिप्पणी मामले में कॉमेडियन विपुल गोयल ने मजाक किया है। वह शो में बतौर जज शामिल हुए थे। उन्हें भी अधिकारियों ने तलब किया था।
विज्ञापन
विपुल गोयल - फोटो : फोटो- यूट्यूब से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन विपुल गोयल 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर चल रहे विवाद पर मजाक किया है। विपुल इस शो में बतौर जज शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप में विपुल ने खुद का और दूसरे जजों का मज़ाक उड़ाया है। अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विपुल को भी तलब किया है।
विज्ञापन

विपुल ने उड़ाया मजाक
विपुल ने अपने वीडियो में कहा कि 'अभी देखा आपने इंडियाज गॉट लैटेंट की कांट्रोवर्सी, क्या पेला हमको यार। आपको तो मजा आ गया होगा।' इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उस कमेंट के बारे में याद दिलाया, जो उन्होंने शो के दौरान किया था। उन्होंने कहा था कि इस कंटेट से उन्हें आने वाले वक्त में दिक्कत हो सकती है। इस पर विपुल ने फैरन रिपलाई किया। उन्होंने कहा कि 'मैंने कोई भविष्यवाणी नहीं की। तू मुझे काली जबान मत बुला।' वीडियो में विपुल ने कहा कि वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के सामने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। 

यह खबर भी पढ़ें: Alpha Exclusive:  यशराज फिल्म्स ने वापस बुलाया ‘सुल्तान’ का कोच, ‘अल्फा’ में दिखेगा लॉर्ड बॉबी का नया रूप
 

समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@maisamayhun
रणवीर अल्लाहबादिया ने दर्ज कराए बयान
इंडियाज गॉट लैटेंट मामले में ताजा अपडेट ये है कि यूट्यूबर आशीष चंचलानी और रणवीर अल्लाहबादिया ने नवी मुंबई में महाराष्ट्र साइबर सेल के हेडक्वार्टर में अपने बयान दर्ज कराए हैं। शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में परिवार एवं माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आज सोमवार को यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए। उनके बयान दर्ज किए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav: एल्विश यादव को देख चीख-चीखकर रोई फैन, नेटिजन्स ने किया ट्रोल, यूट्यूबर बोले- उसकी खुशी मत छीनो
 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
मालूम हो कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस यूट्यूब शो के दौरान कथित अश्लील टिप्पणियों को लेकर अल्लाहबादिया और दूसरों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है। समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक शख्स के मां-बाप को लेकर अश्लील टिप्पणी की थी। इसके बाद इस शो में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराए गए। रणवीर अल्लाहबादिया ने इस मामले में सबसे माफी मांग ली है। वहीं समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से सभी शो डिलीट कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें