फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' ने दर्शकों पर चलाया जादू; फिल्म देख नेटिजंस बोले- 'दिल छूने वाली कहानी'

Fri, 12 Jun 2026 03:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharat Bhagya Vidhata X Review: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' आज 12 जून को सिनेमाघरों में सज गई है। फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं? जानिए
विज्ञापन
भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर सुर्खियों में है, जो आज शुक्रवार को रिलीज हुई है। कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पर्दे पर उनकी अदाकारी में भी यह अंदाज नजर आता है। बात करें उनकी नई फिल्म की तो इसे देख दर्शकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। जानिए क्या कहा?

विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut
कंगना के अभिनय ने किया कमाल
कंगना रनौत की पिछली रिलीज फिल्म 'इमरजेंसी' थी। इसे दर्शकों ने पसंद तो किया, मगर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में खास नहीं रही थी। आज रिलीज हुई 'भारत भाग्य विधाता' की बात करें तो इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों ने इसकी कहानी को दिल छूने वाली बताया है। दर्शक कंगना को एक्टिंग 'क्वीन' कह रहे हैं।

हीरो हमेशा वर्दी में नहीं होते
इस फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है। उन्होंने ही यह फिल्म लिखी है। कंगना के अलावा फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, आशा शेलार, प्रिया अर्जुन बेर्डे, जाहिद खान और सुहिता थट्टे जैसे सितारे हैं। यूजर्स का कहना है, 'हीरो हर बार वर्दी में नहीं होते। कभी वो अस्पताल के कॉरिडोर में नजर आते हैं, जिम्मेदारी और हिम्मत के साथ अपना फर्ज निभाते हैं। कंगना ने एक दमदार काम किया है, जो असर छोड़ता है।
 
विज्ञापन

भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut
क्या कंगना ने किया दमदार कमबैक?
सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर तो लग रहा है कि कंगना इस बार तालियां बटोरने में कामयाब रही हैं। यूजर फिल्म को 'आम नायकों की असाधारण कहानी' बता रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसे कंगना रनौत की दमदार वापसी के तौर पर देख रहे हैं।
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें