स्टैंड अप कॉमेडी से अपनी पहचान बनाने वाले मुनव्वर फारुकी मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर अपने प्रशंसकों से घिरे हुए नजर आए। प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उन्हें पूरी तरह से घेर रखा था।
बिग बॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी के सितारे बुलंद है। उनके प्रशंसकों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इस बात का ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है।
विज्ञापन
हर कोई जाना चाह था रहा मुनव्वर के पास
स्टैंड अप कॉमेडी से अपनी पहचान बनाने वाले मुनव्वर फारुकी मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर अपने प्रशंसकों से घिरे हुए नजर आए। प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उन्हें पूरी तरह से घेर रखा था। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग मुनव्वर के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उतावले नजर रहे हैं। हर कोई उनके करीब जाना चाह रहा था।
पैर रखने की भी नहीं थी जगह
मुनव्वर फारुकी सोमवार की शाम को मोहम्मद अली रोड पर इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उन्हें सड़क पर देखते ही प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। पूरी सड़क लोगों से खचाखच भरी हुई थी। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वहां पैर रखने की भी जगह नहीं थी। इस बीच मुनव्वर थोड़े से परेशान भी दिख रहे थे। उनका सड़क पर चलना काफी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
प्रशंसकों को दिया धन्यवाद
वायरल वीडियो में मुनव्वर फारुकी अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते भी दिख रहे हैं। इस बेशुमार प्यार के लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद भी दिया। मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इस वायरल वीडियो को साझा किया। इस पर उन्होंने लिखा था- 'मेरी गली में!! मेरी गली में.."
हमेशा रहते हैं चर्चा में
बिग बॉस जीतने से पहले भी मुनव्वर फारुकी काफी लोकप्रिय थे। अपनी कॉमेडी ने उन्होंने लोगों को खूब हंसाया है। वे खासकर राजनीति और धर्म जैसे मुद्दों पर कॉमेडी करते हैं। उन्हें कई बार इसका नुकसान भी झेलना पड़ा है। वे पिछले महीने भी चर्चा में थे। दरअसल, उन्हें कुछ लोगों के साथ एक हुक्का बार में छापेमारी के बाद हिरासत में लिया गया था।