फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: दूसरी बार मां बनने जा रहीं भारती सिंह? कॉमेडियन ने दिया जवाब; बोलीं- हम दोनों प्लान...

Sat, 26 Jul 2025 09:42 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharti Singh Reaction on Second Baby Rumours: कॉमेडियन भारती सिंह को लेकर पिछले काफी समय से अफवाहों का बाजार गर्म है कि वो फिर से मां बनने वाली हैं। अब इन रूमर्स पर कॉमेडियन का रिएक्शन आ गया है।
विज्ञापन
भारती सिंह - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी की दुनिया का मशहूर चेहरा और अपनी हाजिरजवाबी से दर्शकों का दिल जीतने वालीं भारती सिंह पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। वजह है- उनके दूसरे बच्चे को लेकर चल रही अफवाहें। सोशल मीडिया पर ये चर्चा गर्म थी कि गोला यानी उनके बेटे लक्ष्य के बाद अब वो जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अब खुद भारती ने इस पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


'कढ़ी-चावल खाए थे, बस पेट दिख गया!'
भारती सिंह ने जूम के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में उन अफवाहों पर खुलकर बात की जिनमें दावा किया जा रहा था कि वो दोबारा मां बनने वाली हैं। अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, 'अरे उस दिन मैंने कढ़ी-चावल खा लिए थे, थोड़ा पेट निकल आया, तो लोगों को लगने लगा मैं प्रेग्नेंट हूं।' उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि वो लाफ्टर शेफ्स 2 जैसे शोज में साड़ी या ढीले कपड़े पहनती हैं, तब भी लोग अनुमान लगाने लगते हैं। जिनपर भारती कहती हैं, 'तुम्हारे मुंह में घी-शक्कर'।




ये खबर भी पढ़ें: Sandra Thomas: बुर्का पहनकर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं प्रोड्यूसर सैंड्रा, पुरुषों के दबदबे का जताया विरोध
विज्ञापन


दूसरा बच्चा प्लान कर रहीं भारती?
मजाक-मजाक में भारती सिंह ने ये भी मान लिया कि वो और उनके पति हर्ष लिंबाचिया वाकई इस बारे में सोच जरूर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अब शो खत्म हो गया है, तो थोड़ा टाइम है खुद के लिए। घर में हमेशा प्रेशर कुकर की सीटी बजती रहती है, अब सोच रहे हैं थोड़ा सुकून से वक्त बिताएं – बच्चा, नैनी, हाउस हेल्प सब साथ में और हां, शायद उसी दौरान बच्चा भी प्लान हो जाए!' यानी भारती ने इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि वो जल्द ही दूसरा बच्चा प्लान जरूर कर रही हैं।

‘गोला’ की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं
गौरतलब है कि भारती और हर्ष का बेटा गोला यानी लक्ष्य, हर वक्त इंटरनेट पर छाया रहता है। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल रहते हैं। ऐसे में फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि कब भारती और हर्ष एक और बच्चे के आने की खुशखबरी उनके साथ शेयर करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें