फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapper Maluma: कॉन्सर्ट में एक साल के बच्चे को लेकर पहुंची महिला को रैपर मलूमा ने लगाई फटकार, दी ये हिदायत

Mon, 11 Aug 2025 09:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Colombian rapper Maluma Concert: कोलंबियाई रैपर मलूमा के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक महिला को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। आखिर क्यों? जानिए
विज्ञापन
रैपर मलूमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलंबियाई सिंगर-रैपर मलूमा के कॉन्सर्ट में हाल ही में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंची। कॉन्सर्ट में शामिल हुई महिला ने एक वर्षीय बच्चे के ईयर प्रोटेक्शन का भी कोई ख्याल नहीं रखा। सिंगर मलूमा की नजर जैसे ही महिला पर पड़ी, उन्होंने गाना बीच में रोक दिया। इसके बाद वे महिला को फटकार लगाते नजर आए। उन्होंने महिला को समझाया कि कॉन्सर्ट में इतने छोटे बच्चे को लेकर आना कितना नुकसानदायक है। 

विज्ञापन

मेक्सिको सिटी में बीच में रोका कॉन्सर्ट
अपने बच्चे को बिना ईयर प्रोटेक्शन के कॉन्सर्ट में लाने वाली महिला को मलूमा ने बुलाया और इसके लिए अपना कॉन्सर्ट बीच में रोका। पीपल की रिपोर्ट के अनुसार, मलूमा ने मेक्सिको सिटी में अपने कॉन्सर्ट के दौरान उस महिला को फटकार लगाई, जो एक साल के बच्चे को बिना ईयर प्रोटेक्शन के लेकर पहुंची। मलूमा ने स्पेनिश में महिला से पूछा, 'वे कितने साल के हैं? एक साल का? कम? एक साल का'?
 

सिंगर ने महिला को बताए नुकसान
इसके बाद मलूमा ने महिला को बताया कि इस तरह बच्चे को कॉन्सर्ट में लेकर आना कितना नुकसानदायक है। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और नेटिजन्स रैपर की तारीफ कर रहे हैं। वैरायटी के मुताबिक, सिंगर ने महिला से सवाल किया, 'क्या आपको लगता है कि एक साल के बच्चे को ऐसे कॉन्सर्ट में ले जाना सही रहेगा, जहां डेसिबल इतने ज्यादा हों? इतनी तेज आवाज कहां से आ रही है? उस बच्चे को तो पता ही नहीं कि वह यहां क्या कर रहा है'?

Mahavatar Narsimha Box Office: 'सैयारा' के सामने डट कर खड़ी है 'महावतार नरसिम्हा', जानें 18वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन

महिला को दी हिदायत, 'अगली बार ख्याल रखना'
रैपर ने महिला से कहा, 'अगली बार बच्चे के कानों की हिफाजत करना। यह आपकी जिम्मेदारी है'। रैपर ने आगे कहा, 'आप उस बच्चो को कॉन्सर्ट में ऐसे थामे हो, जैसे कि वह कोई खिलौना हो। वह बच्चा वहां नहीं रहना चाहता, सच में। मैं आपको पूरे प्यार और सम्मान के साथ बता रहा हूं। अब जब मैं एक पिता हूं... तो मैं उन्हें कभी किसी कॉन्सर्ट में नहीं लाऊंगा। अगली बार थोड़ा ज्यादा सावधान रहना'। महिला की लापरवाही पर टोकने पर नेटिजन्स मलूमा की तारीफ कर रहे हैं। अधिकांश यूजर्स ने लिखा, 'वे सही कर रहे हैं'। बता दें कि मलूमा ने साल 2024 में अपनी प्रेमिका सुजाना गोमेज के साथ अपनी पहली संतान के रूप में बेटी का स्वागत किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें