ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने मुंबई में म्यूजिक ऑफ स्फीयर्स कॉन्सर्ट के दौरान भारतीय फैंस को तब हैरान कर दिया, जब उन्होंने “जय श्री राम” बोला। कॉन्सर्ट के दौरान हिंदी में अभिवादन से लोगों का दिल जीतने के बाद उन्होंने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया।
यह खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18 Finale: ग्रैंड होने वाला है बिग बॉस 18 का फिनाले, शिल्पा अपने 'करण-अर्जुन' के साथ करेंगी परफॉर्म
प्लेकार्ड पर पढ़ा “जय श्री राम”
दरअसल, सिंगर और कोल्डप्ले के फ्रंटमैन कॉन्सर्ट के दौरान प्रशंसकों द्वारा उठाए गए प्लेकार्ड पढ़ रहे थे। एक प्लेकार्ड पर 'जय श्री राम' लिखा था। मार्टिन ने इसे पढ़ा, जिसके बाद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। उन्होंने यह भी पूछा कि इसका क्या मतलब है। इतना ही नहीं, उन्होंने अन्य प्लेकार्ड भी पढ़े और उस पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने हिंदी में सभी का अभिवादन भी किया। शो के दौरान बैंड ने अपने मशहूर ट्रैक बजाए, जिसमें पैराडाइज, विवा ला विदा, एडवेंचर ऑफ ए लाइफटाइम और येलो शामिल थे।
यह खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss: बिग बॉस की इन जोड़ियों के बीच पहले तो दिखा प्यार, शो से बाहर आने पर हुई जमकर तकरार, देखें लिस्ट
शो रोककर लिया जसप्रीत बुमराह का नाम
कॉन्सर्ट के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। सोशल मीडिया पर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिस मार्टिन को यह कहते हुए सुना जाता है, "रुको, हमें शो खत्म करना है क्योंकि जसप्रीत बुमराह बैकस्टेज आकर खेलना चाहते हैं।"
मुंबई के बाद अहमदाबाद में होगा शो
मुंबई में कोल्डप्ले म्यूजिक ऑफ स्फीयर्स कॉन्सर्ट हुआ। शानदार तरीके से यह शो हुआ। कोल्डप्ले कल और परसों भी मुंबई में प्रदर्शन करने वाला है। इसके बाद बैंड अहमदाबाद में परफॉर्म करेगा। क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड, एक्टर डकोटा जॉनसन के साथ भारत आए हैं। वह बांद्रा जाकर मुंबई की खूबसूरती का लुत्फ उठाते भी दिखे और श्री बाबुलनाथ मंदिर में भगवान का आशीर्वाद भी लिया।