फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viduthalai Part 2 OTT: विजय सेतुपति की क्राइम थ्रिलर इस ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कब से होगी स्ट्रीम

Sat, 18 Jan 2025 06:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viduthalai Part 2 OTT: विजय सेतुपति की फिल्म ‘विदुथलाई’ का दूसरा भाग ‘विदुथलाई पार्ट 2’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं?
विज्ञापन
विदुथलाई पार्ट 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @rsinfotainment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय सेतुपति की फिल्म ‘विदुथलाई’ का दूसरा भाग ‘विदुथलाई पार्ट 2’ ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वेत्रीमारन के निर्देशन में बनी फिल्म को पिछले साल काफी सराहना मिली थी। अब फिल्म का सीक्वल ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। आइए जानते हैं यह कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन


विदुथलाई पार्ट 2 ओटीटी रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘विदुथलाई पार्ट 2’ प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने वाला है। शनिवार को प्लेटफॉर्म ने घोषणा की कि क्राइम एक्शन-थ्रिलर 19 जनवरी से प्रीमियर होगा। इस फिल्म में मंजू वारियर, गौतम वासुदेव, राजीव मेनन और अनुराग कश्यप ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है। 

यह खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut Films: कंगना की पिछली दस फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन, इस लिस्ट में इमरजेंसी कहां है खड़ी
विज्ञापन


240 देशों में होगा स्ट्रीम
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘विदुथलाई पार्ट 2’ भारत में और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में तमिल में स्ट्रीमिंग सेवा पर उपलब्ध होगा जिसे तेलुगु में डब किया जाएगा। दर्शक दोनों भागों को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, क्योंकि पार्ट 1 भी उसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: 'मैं जिस बांद्रा में पैदा हुआ, वह अब सुरक्षित नहीं', सैफ पर हमले को लेकर बोले जीशान सिद्दीकी

पार्ट 2 को लेकर उत्साहित हैं निर्देशक
फिल्म के निर्देशक वेत्रीमारन ने फिल्म को लेकर कहा कि ‘विदुथलाई’ को बनाने का सफर उनके लिए खास रहा है। पार्ट 2 में उन्होंने कहानी को और गहराई से दिखाने का प्रयास किया है। निर्देशक इसके स्ट्रीम को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह विश्व स्तर के दर्शकों को इसे देखते हुए देखना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने क्रू और कलाकारों की तारीफ की और उनके साथ काम करने के शानदार अनुभवों को साझा किया। अगले भाग की बात करें तो ‘विदुथलाई पार्ट 2’ की कहानी पहले पार्ट की घटनाओं के बाद ही शुरू होती है और धीरे-धीरे एक नए मोड़ की ओर बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें