ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले ने अहमदाबाद में 'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर' के भाग के रूप में अपना अंतिम संगीत कार्यक्रम आयोजित किया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस के सपोर्ट और प्यार के लिए एक भावुकता भरा संदेश दिया, जिसमें वो अपने पिछले दो सप्ताह के लिए फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
शो के बाद दिया भावुक संदेश
कोल्डप्ले बैंड ने अपने अहमदाबाद शो के बाद एक्स पर लिखा कि “धन्यवाद अहमदाबाद, धन्यवाद भारत। हम इन दो हफ्तों को कभी नहीं भूलेंगे। आपका प्यार और दयालुता हमेशा हमारे साथ रहेगी।" इस भावुक संदेश को लिख इस बैंड ने भारत को अलविदा कहा। इससे पहले क्रिस मार्टिन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर “मां तुझे सलाम“ गाकर भारतीयों को शुभकामनाएं दी थीं।
यह खबर भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: डांस में शाहिद कपूर को कौन सी अभिनेत्री दे सकती है टफ कंपटीशन, बोले- बहुत अच्छी डांसर हैं...
अहमदाबाद में कोल्डप्ले बैंड
रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोल्डप्ले का संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया । शो के दौरान बैंड के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने भारतीय दर्शकों से हिंदी, मराठी और गुजराती में बात की। इस समारोह में पहुंचे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान और क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को भी उन्होंने स्टेज से शुभकामनाएं दीं।
यह खबर भी पढ़ें:
Saif Attack Case: सैफ पर हमले के मामले में पश्चिम बंगाल से एक महिला गिरफ्तार, जानें आरोपी से क्या है कनेक्शन
कोल्डप्ले बैंड का भारत दौरा
बीते 18 जनवरी से कोल्डप्ले बैंड ने अपना भारत दौरा शुरू किया था। क्रिस मार्टिन, गाइ बेरीमैन, जॉनी बकलैंड और विल चैंपियन ने मिलकर इस बैंड का मोर्चा भारत में संभाला। अहमदाबाद शो से पहले बैंड ने 25 और 26 जनवरी को तीन और संगीत कार्यक्रमों को मुंबई में आयोजित किया।
भारतीय कलाकारों ने की शिरकत
कोल्डप्ले बैंड के कार्यक्रमों के दौरान कई कलाकारों जैसे कार्तिक आर्यन, सुहाना खान, श्रेया घोषाल, काजल अग्रवाल, विजय वर्मा ने शिरकत की और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस बैंड के कॉन्सर्ट में शामिल हुए।